



पंडित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 के सुन्दर नगर कॉलोनी के केयूर भूषण उद्यान ( आम बगीचा ) मे बिना स्वीकृति के हरी भरी घास के लॉन मे 20 फिट चौड़ी 100 फिट लम्बी बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा था, जिसका लगातार 14 दिसम्बर से वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं विरोध कर रहें थे की बगीचे मे बैडमिंटन कोर्ट नहीं बनना चाहिए, हरे भरे घास के लॉन कों बैडमिंटन कोर्ट के नाम पर बर्बाद नहीं करना चाहिए यह शिकायत लेकर वे वार्ड के पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे के पास आये।
पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे ने नगर निगम जोन 5 के आयुक्त खीर सागर कों शिकायत की सुन्दर नगर आम बगीचा मे घास के लॉन कों हटा कर किसकी अनुमति से बैडमिटन कोर्ट का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ है, बगीचे मे बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के स्टीमेट की स्वीकृति किस अधिकारी ने दिया है ?
क्या स्टीमेट स्वीकृत हुआ है और बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए विधिवत निविदा बुलाई गयी थी ?
और किन जनप्रतिनिधि ने उक्त निर्माण के लिए भूमिपूजन किया है ? उक्त जानकारी मागने पर जोन 5 आयुक ने पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे कों बताया की किसी प्रकार के स्टीमेट टेंडर स्वीकृति की जानकारी नहीं है और बैडमिंटन कोर्ट निर्माण की भी जानकारी उन्हें नहीं है, वे संबंधित इंजिनियर कों सुन्दर नगर आम बगीचे मे जाँच के लिए भेज रहें है। उक्त निर्माण कार्य कों रोकवाया जायेगा पुनः बगीचे कों उसके मूल स्वरूप मे लाया जायेगा । पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे ने जोन 5 आयुक्त कों चेतावनी दी है कि वे स्वयं सुन्दर नगर के दोनों बगीचों आम बगीचा और शिव बगीचे के रख रखाव का उचित ध्यान रखे अन्यथा बगीचे मे हो रहें अवैध निर्माण के संबंध मे महापौर श्रीमती मीनल चौबे से नागरिकों का प्रतिनिधि मंडल मिल कर लिखित मे शिकायत कर दोषी अधिकारियो पर कार्यवाही कि माँग करेगा।









