




Raipur chhattisgarh VISHESH भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न, बाबा साहेब “डॉ. भीमराव अंबेडकर” जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी ने अंबेडकर चौक, रायपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने राष्ट्र के विकास, पिछड़ों के उत्थान और सामाजिक समानता की दिशा में कार्य करते हुए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
उनके विचार सदैव सभी को समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।






















