अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। आगामी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी पहुँचेंगे और राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर विशाल ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रशासनिक तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं और शहर को दीपोत्सव जैसी दिव्यता, सजावट और परंपरागत सौंदर्य से सजाया जा रहा है।

Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर उनके इस दौरे से जुड़ी जानकारी दी है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर यानी मंगलवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर का दौरा करेंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 10 बजे सप्तमंदिर जाएंगे जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वमित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मिकी समेत कई मंदिर हैं. इसके बाद पीएम शेषअवतार मंदिर जाएंगे और सुबह 11 बजे के आसपात वह माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे. पिछले साल जनवरी में अयोध्या के नए बने राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हुआ था.






















