

आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस ऐप एप्लीकेशन के माध्यम से अब पेंशनर घर बैठे ही प्रस्तुत कर सकते हैं जीवन प्रमाण-पत्र
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2025 /संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि रायपुर के द्वारा पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया को सरल करते हुए ‘‘डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0‘‘ लागू किया है। पेंशनर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र हेतु अपने एन्ड्राइड फोन में “आधार फेस आरडी (प्रारंभिक एक्सेस) एप्लीकेशन” और ‘‘जीवन प्रमाण फेस ऐप‘‘ एप्लीकेशन के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र जारी कर सकते हैं। यह फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित है इसकी सहायता से पेंशनर, बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाइल फोन अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है।









