
दिनांक : 27.10.2025



विषय – “सतर्कता : हमारी साझा ज़िम्मेदारी”

Raipur chhattisgarh VISHESH एनएमडीसी लिमिटेड के बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स में सतर्कता जागरुकता सप्ताह – 2025 का शुभारंभ आज, 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक “सतर्कता : हमारी साझा ज़िम्मेदारी” विषय पर किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रशासनिक भवन में आयोजित स्त्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण समारोह से हुआ, जिसमें परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति जी का संदेश भी वाचन किया गया, जिसमें सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया गया।
सप्ताह के दौरान कर्मचारियों, छात्रों एवं सीआईएसएफ कर्मियों के बीच निबंध, भाषण, पोस्टर, स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएँ तथा नुक्कड़ नाटक एवं ग्राम सभाओं जैसे जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति जागरुकता फैलाना है।
31 अक्टूबर 2025 को “एकता दौड़ – ईमानदारी के लिए दौड़” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एनएमडीसी के कर्मचारी, सीआईएसएफ कर्मी, छात्र एवं स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। यह आयोजन भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामूहिक एकजुटता का प्रतीक होगा।
परियोजना प्रमुख के मार्गदर्शन में सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित यह सप्ताह, केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य निवारक सतर्कता, क्षमता निर्माण, परिसंपत्ति प्रबंधन एवं डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।
सप्ताह भर चलने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों एवं नागरिकों में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को जीवन के मूल सिद्धांत के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है।








