












Raipur chhattisgarh VISHESH 27 सितम्बर 2025 केंद्रीय कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में आज “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन एसईसीएल मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य, महाप्रबंधक (सिविल) श्री भानु सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशासन/जनसंपर्क/राजभाषा) श्री मनीष श्रीवास्तव, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों- कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) एसईसीएल श्री बिरंची दास ने कहा “सफाई मित्र हमारे कार्यस्थल और समाज की असली ताकत हैं। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। हमें संकल्प लेना होगा कि हम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का त्याग करें और हर उत्सव को हरित उत्सव के रूप में मनाएँ। इस वर्ष समारोह की थीम “स्वच्छोत्सव” रही, जिसका उद्देश्य है सिंगल यूज़ प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करना और हर उत्सव को हरित पर्व के रूप में मनाने का संकल्प लेना है ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा 100 सफाई मित्रों का सम्मान रहा । इन सफाई मित्रों को मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के करकमलों से सम्मानित किया गया और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि एसईसीएल द्वारा 14 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष “स्वच्छता ही सेवा” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान नदियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई, बच्चों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता पाठशाला, तथा नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करना है।
एसईसीएल प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान से जुड़कर स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India
Coal India Limited










