

Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बिलासा ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कल दिनांक 20 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से चैंबर भवन में आयोजित होगा। इस आयोजन में केवल रक्तदान ही नहीं, बल्कि हेल्थ चेकअप, आई चेकअप और डेंटल चेकअप जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी।
चेंबर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने सभी व्यापारियों और व्यापारिक संघों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इस शिविर के माध्यम से हम अपने सभी सदस्यों और उनके परिवारों को एक ही जगह पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना चाहते हैं। सभी से अनुरोध है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस नेक कार्य में अपना सहयोग दें।”

यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी इच्छुक व्यक्ति इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
(अजय भसीन)
प्रदेश महामंत्री
मो. 9630163987








