

कार्यालय प्राचार्य, शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.)
Email: [email protected]

Website: www.cgcollege.org
Tele. No.0771-2427126
Raipur chhattisgarh VISHESH :
पूर्व विद्यार्थियों के प्रथम सम्मेलन की तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन। शासकीय जे. योगानन्दम् छ.ग. महाविद्यालय रायपुर में राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों का विशद सम्मेलन का आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2025 को किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियाँ पिछले कई समय से की जा रही हैं, जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं महाविद्यालय की एल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्य अपनी पूर्ण सहभागिता निभा रहे हैं। इसी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा एवं कार्यक्रम गतिविधियों को पूर्ण रूप देने हेतु एक बैठक का आयोजन महाविद्यालय परिसर के कक्ष क्रमांक 43 में किया गया। प्राचार्य डॉ. तपेश चन्द्र गुप्ता ने विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु अलग-अलग समितियों की घोषणा कर उनके दायित्वों से अवगत करवाया। इसी क्रम में महाविद्यालय की एल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय दुबे ने महाविद्यालय से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, एल्यूमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री रमन पिल्लै, श्री अजय श्रीवास्तव सचिव फिलिप सेमुअल, संयुक्त सचिव श्री प्रवीण चंद्राकर कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह राजपूत एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। बैठक को प्राचार्य डॉ. तपेश चन्द्र गुप्ता एवं एल्यूमनी अध्यक्ष श्री मृत्युंजय दुबे ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
मृत्युंजय दुबे अध्यक्ष
एल्यूमनी एसोसिएशन शास. जे. योगानन्दम् छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर








