

Posted On: 17 SEP 2025 6:51PM by PIB Raipur

भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविन्द्रनाथ एम ने दीप प्रज्वलन कर के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अभियान का आज औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के ठाकुर सहित चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रविन्द्रनाथ एम ने विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए केन्द्र सरकार की इस पहल को महिलाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नारी परिवार और समाज की धुरी है, एक स्वस्थ और सशक्त महिला ही परिवार को सही दिशा देकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ हुए इस अभियान को महिला उत्थान के व्यापक परिदृश्य से जोड़ा गया है।

इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. मर्सी ने चर्म एवं असंकरणी रोगों पर, वहीं डॉ. मनीषा कांगो ने सिकल सेल संबंधी जानकारी दी। डॉ. पूजा सियाल ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह और सिकल सेल के प्रति महिलाओं को जागरूक किया।

अभियान के तहत महिलाओं की हीमोग्लोबिन और सिकल सेल की जांच की गई तथा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, संतुलित आहार, नियमित जांच और आत्म-देखभाल के महत्व पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान यह भी अवगत कराया गया कि अभियान अवधि में स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श, स्वच्छता उपाय, मातृत्व देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एम एंड एचएस) श्री शाहिद अहमद, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संबिता पंडा, डॉ. मनीषा कांगो, डॉ. पी. मर्सी, एसीएमओ डॉ. संतोष नशीने, डॉ. अन्नपूर्णा, विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली त्रिवेदी, वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. नीना गुहा, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्राची मेने, कंसल्टेंट डॉ. दीपक दाशमोहापात्र, साइकियाट्रिस्ट डॉ. राहुल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग छात्र-छात्राएं और अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक श्रीमती लता मिश्रा ने किया। आयोजन की सफलता में महाप्रबंधक शाहिद अहमद, सहायक महाप्रबंधक अब्दुल हक, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, सुश्री रेजी, सुश्री बीना तथा टेक्नीशियन सुश्री गुंजन और श्री शुभम का उल्लेखनीय योगदान रहा।
यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय और सेल कॉर्पोरेट ऑफिस के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा








