

Raipur chhattisgarh VISHESH : जहा एक तरफ देशभर में माइनर बच्चों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं उसे चिंता का विषय बताया बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने l अधिकांश मामले प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ भी हो रहा है। ऐसे में पैरेंट्स के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं। इस गंभीर और संवेदनशील विषय को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में गुड एंड बैड टच अवेयरनेस कैंपेन ड्राइव करने की जरूरत है।
जरूरत है आने वाले अगले शैक्षणिक से इसे प्रभाव शाली रूप से प्रभाव मे लाया जाए ताकि बच्चों को यह मालूम चले कि उनके लिए गुड और बैड टच क्या-कुछ है…? प्रदेशभर में इसकी डिमांड उठ रही है। इसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की स्वाती साहू ने बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाए, जिससे बच्चों में भी जागरूकता आए









