


Raipur chhattisgarh VISHESH बचेली – बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में लगातार तीन दिन तक हुई भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न भीषण स्थिति में एनएमडीसी की छत्तीसगढ़ स्थित परियोजनाओं के द्वारा राहत एवं बचाव के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य किया गया। दंतेवाड़ा में हुई भीषण तबाही के उपरांत एनएमडीसी की परियोजनाओं ने बाढ़ एवं भारी बारिश से प्रभावित जन-जीवन को पुन: सामान्य बनाने की दिशा में योगदान करते हुए बाढ़ राहत सामग्री के रूप में 8000 नग राशन सामग्री एवं भोजन सामग्री दंतेवाड़ा जिला प्रशासन को प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य है कि जिले में लगातार भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए और न केवल आम जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ साथ ही इस अवधि में जन-धन की भी हानि हुई। ऐसी स्थिति में एनएमडीसी द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर किए गए इन राहत एवं बचाव प्रयासों एवं योगदान से जिले के प्रभावित क्षेत्रों के हालात को सामान्य करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।









