




Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित(अपेक्स बैंक ) मुख्यालय, नवा रायपुर में 79 वी स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। बैंक मुख्यालय में बैंक के प्राधिकृत अधिकारी माननीय श्री केदार नाथ गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर बैंक के प्रबंध संचालक व अपर आयुक्त सहकारिता श्री के एन कांडे, संयुक्त आयुक्त व संयुक्त पंजीयक श्री डी पी टावरी, महाप्रबंधक व उपयुक्त श्री युगल किशोर, मार्कफेड महाप्रबंधक श्री पाटले जी, ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव एवं बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर गरिमामय देशभक्ति समारोह का आयोजन किया गया। देश की आजादी के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा सुमन किया गया। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता ने सभी एम्प्लाइज को शुभकामनाए दिए साथ उन्होंने कहा कि हमे देश की सुरक्षा तथा समृद्धि के लिए अपने दायित्वों तथा कर्तव्यों का निर्वहन आगे भी पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करनी होगी।








