


Raipur chhattisgarh VISHESH : 15 अगस्त, 2025, रायपुर छ.ग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डाॅ.सलीम राज, माननीय अध्यक्ष, छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड (केबिनेट मंत्री दर्जा, छ.ग.शासन) ने कार्यालय छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड में ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया, देश की आजादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के माननीय सदस्यगण श्री मोहम्मद फिरोज खान, श्री फैसल रिजवी (वरिष्ठ अधिवक्ता), श्री रियाज हुसैन के साथ छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पवन कुमार व बोर्ड कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वक्फ संस्थानों पर भी डाॅ.सलीम राज द्वारा किया गया ध्वजारोहण:-
डाॅ.सलीम राज द्वारा हजरत फातेहशाह मजार व मस्जिद टिकरापारा रायपुर, दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा बंजारी वाले बाबा, रायपुर, दरगाह अस्पताल वाले बाबा रायपुर, मस्जिद बोहरा समाज रायपुर में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सम्बंधित वक्फ संस्थानों के मुतवल्ली, कमेटी के पदाधिकारी व आम जनमानस उपस्थित रहे। डाॅ. सलीम राज द्वारा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आपसी एकता, अमन, भाईचारा के साथ यह पर्व मनाने देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त छ.ग.राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित वक्फ संस्थानों द्वारा भी सम्बंधित संस्था के मुतवल्ली व कमेटी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निज सहायक
माननीय अध्यक्ष
छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड








