
Raipur chhattisgarh VISHESH सर्व साधारण के सूचना के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक 551 करोड़ रूपये की 72 सड़कें, 6 पुल, 02 लोक निर्माण भवन एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2590 करोड़ रूपये की 400 सड़कें एवं 37 पुल एवं 01 लोक निर्माण भवन तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिनांक 31.07.2025 तक 1350 करोड़ रूपये की 145 सड़कें, 48 पुल एवं 06 लोक निर्माण भवन कार्यों की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग के द्वारा जारी की गई है।

लोक निर्माण विभाग के द्वारा दिसंबर 2023 से दिनांक 31.07.2025 तक 4492 करोड़ रूपये की 617 सड़क, 91 पुल एवं 07 लोक निर्माण भवन कार्यों की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनेक नए कार्य स्वीकृति हेतु प्रक्रियाधीन है। मुंगेली जिले में वर्ष 2023-24 में दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक 59 करोड़ रूपये की 11 कार्य, वर्ष 2024-25 में 242 करोड़ रूपये की 55 कार्य तथा वर्ष 2025-26 में 31 जुलाई तक 61 करोड़ रूपये की 16 कार्यों की स्वीकृति दी गई है। मुंगेली जिले में दिसंबर 2023 से 31 जुलाई 2025 तक छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 363 करोड़ रूपये की 82 कार्यों की स्वीकृति दी गई है।
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त निर्देश अनुसार प्रमुख अभियंता को नवीन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए 50 लाख रूपये के एकल कार्य स्वीकृत किये जाने का वित्तीय अधिकार है, इस अधिकार के तहत प्रमुख अभियंता द्वारा 2 कार्यों हेतु 0.95 कि.मी. गार्ग निर्माण के लिए 81.16 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है। आर.टी.आई. अंतर्गत आवेदक द्वारा प्रमुख अभियंता कार्यालय से प्रमुख अभियंता द्वारा स्वीकृत कार्यों की जानकारी चाही गई थी, इस कारण आवेदक को प्रमुख अभियंता द्वारा स्वीकृत केवल 02 कार्यों की जानकारी दी गई थी। आवेदक द्वारा राज्य सरकार के द्वारा स्वीकृत कार्यों की जानकारी नहीं मांगी गई थी।
वित्तीय अधिकार में मुख्य अभियंताओं को भी 20 लाख रूपये के नवीन कार्य स्वीकृत करने के प्राधिकार दिये गये हैं, ताकि स्थल पर आवश्यक कार्यों की स्वीकृति मैदानी अमलों के द्वारा दी जा सके तथा आवश्यक कार्य यथाशीघ्र किया जा सके। 50 लाख रूपये से अधिक लागत वाले कार्यों की स्वीकृति शासन के द्वारा की जाती है।
लोक निर्माण विभाग का विभागीय पोर्टल https://pwd.cg.nic.in/ में विभागीय गतिविधियों की दैनिक जानकारी रहती है। विभागीय पोर्टल के रिपोर्ट खण्ड में प्रशासकीय स्वीकृति का विवरण वर्षवार-कार्यवार देखी एवं प्रिंट की जा सकती है। विभागीय पोर्टल में एस.ओ.आर., सर्कुलर, बजट, ई-पंजीयन की जानकारी जनसाधारण के लिए उपलब्ध है।
(विजय कुमार मतपहरी), प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़, नया रायपुर





















