
Raipur chhattisgarh VISHESH //भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के कार्यालय की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 16 नवंबर को लेखापरीक्षा दिवस (Audit Diwas) मनाया जाता है। इसी क्रम में कार्यालय प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा 17 नवंबर से 01 दिसंबर 2026 तक “लेखापरीक्षा पखवाड़ा-2026” का आयोजन किया जा रहा है।
“लेखापरीक्षा पखवाड़ा-2026” के अंतर्गत आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत “राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत निकायों के लिए लेखा की समय पर तैयारी, लागू मानकों, कॉर्पोरेट प्रशासन और आंतरिक नियंत्रणों” पर कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक भवन, महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर में किया गया। इस अवसर पर श्री यशवंत कुमार, प्रधान महालेखाकार एवं मो. फैजान नैय्यर, महालेखाकार मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रधान महालेखाकार श्री यशवंत कुमार द्वारा किया गया। उन्होने बताया की कार्यशाला के प्रतिभागियों के लिए Companies Act, IT Act, GST Act, Labour laws PSU/Abs के संदर्भ में जानने का मौका मिलेगा।
अपने संबोधन में श्री यशवंत कुमार ने कहा कि PSUs और स्वायत निकायों को आत्मनिर्भर, कुशल और जवाबदेह बनाने के लिए बेहतर वित्तीय प्रबंधन और नियमों, कानूनों व लेखांकन मानकों का समयबद्ध अनुपालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में PSUs के क्षेत्र में एकाधिकार वाली स्थिति नहीं रही। साथ ही बढ़ती जनसंख्या और अर्थव्यवस्था के साथ वित की आवश्यकता बढ़ रही, इसलिए PSUs को केवल सरकार पर निर्भर न. रहकर वैकल्पिक वित्त स्रोतों को मजबूत करना भी जरुरी होगा। इसके लिए लेखांकन, लेखापरीक्षा, कॉर्पोरेट प्रशासन और सभी कानूनों के अनुपालन को और सुदृढ़ बनाना आवश्यक है। वित्त के सभी स्रोतों से निधि की प्राप्ति इस बात पर निर्भर करती है कि Companies का लेखांकन, लेखापरीक्षा, लेखांकन मानक, कंपनी अधिनियम, श्रम कानून, पर्यावरण कानून और कॉर्पोरेट प्रशासन का अनुपालन समय पर और प्रभावी ढंग से हुआ है या नहीं।
कार्यशाला के अगले चरण में श्री पार्श्व गोलछा, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने Preparation of annual accounts, Field experience, Corporate governance and Internal controls and internal audit जैसे विषयों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के मई/जून तक लेखा वैधानिक लेखा परीक्षकों (स्टैच्यूटरी ऑडिटर्स) को सौंप दें; पिछले वर्षों के मुद्दों को सुलझाने, ओपनिंग बैलेंस को अपडेट करने, फिजिकल वेरिफिकेशन और GST अनुपालन के लिए सख्त समय-सीमा तय करें। हाइब्रिड अकाउंटिंग से बचें (केवल ‘एकूअल’ पद्धति का पालन करें); खातों के विवरण (स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट्स) में किसी भी तरह के अंतर (मिसमैच) को दूर करें; MCA के संशोधनों का पालन करें। मुख्य ऑडिट से पहले इंटरनल फाइनेंशियल कंट्रोल्स (IFC) के लिए वैधानिक लेखा परीक्षकों को नियुक्त करें ऑडिटर से जुड़े मुद्दों को CAG कार्यालय तक पहुँचाएँ; यह सुनिश्चित करें कि ऑडिटर ‘ऑडिट ट्रेल’ के रखरखाव पर रिपोर्ट देवें। साथ ही सांविधिक लेखापरीक्षकों एवं कार्पोरेट गवर्नेस के उत्तरदायों के बीच संचार सुदृढ़ करें। पावर कंपनियों के द्वारा True up के लेखांकन में होने वाली दिक्कतों के लिए एक reconciliation statements योग्य चार्टड एकॉउटेड द्वारा सत्यापित कर प्रस्तुत कर सकते है।
कार्यशाला के अगले चरण में कार्यालय की तरफ से श्री वसीम बक्श, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लेखों पर टिप्पणी पर केस स्टडी पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यशाला के अगले चरण में श्री अरिहंत कुमार बोथरा, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने वित्तीय अनुशासन पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी निधियों का उपयोग करते समय सख्त वित्तीय औचित्य का पालन करें और बार-बार होने वाली गलतियों से बचने के लिए लेखा संबंधी त्रुटियों को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठायें।
उल्लेखनीय है कि लेखापरीक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन 17 नवंबर से 01 दिसंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस अवधि में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, संवाद सत्रों एवं नवाचार संबंधी गतिविधियों के माध्यम से लेखांकन एवं लेखापरीक्षा की गुववत्ता, सार्वजनिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग, वित्तीय पारदर्शिता तथा प्रशासनिक जवाबदेही को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान कार्यालय से सुश्री प्रियाती कौड़ो, वरिष्ठ उपमहालेखाकार, श्री एम. एस. डहरिया, वरिष्ठ उपमहालेखाकार, श्री अनुज शर्मा, उपमहालेखाकार एवं श्री ए. वी. एन. पंतुलु, उपमहालेखाकार सहित दोनों कार्यालयों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
अंत में श्रीमती ई. सरिता, वरि. लेखापरीक्षा अधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
J







