


सडक पर रखे सामानो की जप्ती की गई, लगभग 12 दुकानो पर सडक पर कब्जा करने पर 12000 रूपए ई चालान किया गया
नगर निगम जोन 5 एवं 7 ने आमापांरा चौक से अनुपम गार्डन तक मार्ग को कब्जामुक्त करवाया

लगभग 40 दुकानो से सडक पर कब्जा करने लगभग 25000 ई चालान किया गया लगभग 25 ठेलो को सडक से हटाया गया एवं पीली मार्किंग के भीतर बैठकर व्यवसाय करने समझाईश दी गई
Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर - आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मालवीय मार्ग में सिटी कोतवाली चौक से जवाहर बाजार तक नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम ने रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार अभियान अंतर्गत जनहित में जनसुविधा हेतु त्यौहारी सीजन में राहगीरो एवं वाहन चालको को सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाने प्रमुख बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया एवं उसे अतिक्रमण से मुक्त करवाया । टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम ने मालवीय मार्ग में सडक पर कब्जा कर रखे गये दुकानदारो के सामानो की व्यवस्था सुधारने जप्ती कर ली। लगभग 12 दुकानदारो द्वारा सडक पर सामान रखकर कब्जा किये जाने पर संबंधित दुकानदारो को भविष्य के लिए समझाईश देते हुए लगभग 12000 रूपए का ई चालान करने की कार्रवाई की गई। त्यौहारी सीजन में नागरिको के लिए प्रमुख बाजार क्षेत्र में सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात कायम रखने अभियान चलाया गया।
वहीं नगर निगम जोन 5 एवं जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम ने आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक एवं जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन में जोन 5 उपअभियंता नगर निवेश श्री टिकेन्द्र चंद्राकर एवं जोन 7 उपअभियंता नगर निवेश श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता सहित यातायात पुलिस बल के साथ जीई रोड में आमापारा चौक से अनुपम गार्डन तक अभियान चलाकर त्यौहारी सीजन में जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम यातायात कायम करने कार्रवाई की एवं प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाया। नगर निगम जोन 5 ने इस दौरान लगभग 25 दुकानदारो द्वारा सडक पर सामान रखकर कब्जा करने पर लगभग 18000 रूपए ई चालान संबंधितो पर उन्हें समझाईश देकर किया एवं सडक पर रखे सामानो को हटाकर जप्त किया गया एवं लगभग 18 ठेले सडक से हटाये गये। इसी प्रकार जोन 7 ने आमापारा चौक से विवेकानंद आश्रम चौक तक जीई रोड में अभियान चलाकर त्यौहारी सीजन में सडक पर कब्जा करने वाले लगभग 15 दुकानदारो पर समझाईश देकर लगभग 7000 रू. ई चालान किया एवं लगभग 25-30 दुकानो का निरीक्षण कर उन्हें सामान पीली लाईन यलो मार्किंग के भीतर रखकर व्यवस्थित व्यवसाय त्यौहारी सीजन में चलाने समझाईश दी गई। अन्यथा की स्थिति में सामानो को जप्त करने की चेतावनी दी गई। त्यौहारी सीजन में बाजारो में नागरिको को सुगम आवागमन बाजार मार्गों में उपलब्ध करवाने अभियान आगे भी जारी रहेगा।






















