

Raipur chhattisgarh VISHESH / दो ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर ने कहा है कि कूल वही है जो मेहनती हो, दूसरों और खुद का सम्मान करे l भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाषा और व्यवहार को लेकर एक अहम संदेश साझा किया है.
उन्होंने कहा कि , “आप जैसी भाषा बोलते हैं, वही आपके व्यक्तित्व और सोच को दर्शाती है. इसलिए शब्द हमेशा सोच-समझकर चुनिए. क्योंकि समय के साथ इंसान वैसा ही बन जाता है जैसा वह सोचता है, बोलता है और अपने जीवन में अपनाता है. किसी का अपमान करना या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना भी कूल नहीं है.”

“अगर ‘कूल’ की परिभाषा आसान शब्दों में समझें, तो कूल वही है जो मेहनती हो, दूसरों और खुद का सम्मान करे, ईमानदारी से सफलता हासिल करने की कोशिश करे और अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करे. यही असली कूल है.”
उन्होंने आगे लिखा, “इस बात का ज़िक्र इसलिए ज़रूरी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में गाली-गलौज को लेकर लोगों की सोच काफी बदल गई है. आज कई लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल इतना आम हो गया है कि उसे ही ‘कूल’ समझा जाने लगा है. बिना सोचे-समझे लोग रोज़मर्रा की बातचीत में ऐसी भाषा बोल देते हैं जो दूसरे का अपमान करती है और सम्मान की भावना को ठेस पहुंचाती है.”
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वर्टिकल वीडियो साझा करते हुए जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान उन्हें अपशब्द बोलने वाले बच्चों को माफ़ करने की बात कही थी.
इसके बाद से ही लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे





















