प्रदेश में राज्य स्तरीय अनेक सहकारी गतिविधियां तथा सहकारी चिंतन शिविर एवं सहकारी मेला का आयोजन किया जा रहा

- भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय के गठन के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनाक 29.06.2026 से 06.07.2026 तक सहकारी सप्ताह के आयोजन बाबत् भारत सरकार के निर्देश के अनुक्रम में प्रदेश में राज्य स्तरीय अनेक सहकारी गतिविधियां तथा सहकारी चिंतन शिविर एवं सहकारी मेला का आयोजन किया जा रहा है।
- सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा आयोजन की तैयारी के लिए दिनांक 23.06.2026 को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई। साथ ही 2058 पैक्स सोसाइटियों के प्राधिकृत अधिकारियों से वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से विविध सहकारी आयोजन हेतु दिशा-निर्देश दियें।
- सहकारी चिंतन शिविर एवं सहकार मेला का आयोजन दिनांक 03 एवं 04 जुलाई 2026 को इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, कृषि मंडपम आडिटोरियम, लाभांडी, रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
- कार्यक्रम में पैक्स दुग्ध, मत्स्य, लघु वनोपज, बुनकर एवं अन्य सहकारी समितियों तथा नाबार्ड, एनसीडीसी, एनसीसीएफ, नैफेड, सीएससी, ईफको, कृभको, राज्य सहकारी संघ तथा अन्य संगठन भागीदारी करेंगे।
Raipur chhattisgarh VISHESH / नवा रायपुर :- भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 29 जून, 2026 से 06 जुलाई 2026 तक पूरे देश भर में सहकारी सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में सहकारी सप्ताह के रूप सहकार से समृद्धि की पहलों, उपलब्धियों एवं योगदान को प्रदर्शित किया जावेगा। छत्तीसगढ़ के 2058 पैक्स समितियों, दुग्ध समितियों, मत्स्य समितियों, बुनकर सहकारी समितियों, अपेक्स बैंक, विपणन संघ एवं जिला सहकारी केन्द्रीय केन्द्रीय बैंकों द्वारा सहकारी सप्ताह के दौरान सहकारी घ्वाजारोहण, पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान, माइको एटीएम केसीसी कार्ड एवं रूपेकेसीसी का वितरण किया जावेगा। साथ ही सहकार दौड़ का आयोजन, वृक्षरोपण, मृदापरीक्षण, तथा कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जावेगा। सदस्यों की आय बढ़ाने में एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन किया जावेगा। सहकारी सप्ताह के दौरान दिनांक 06.07.2026 को माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में विकेन्द्रीकृत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 09 पैक्स में गोदामों निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जावेगा। कार्यक्रम में राज्य के नवगठित 515 पैक्स सहित सभी 2573 पैक्स, दुग्ध, मत्स्य, बुनकर व अन्य समितियों सहित इफको, कृभको, एनसीसीएफ, नेफेड, सहकारी शक्कर कारखाना, जनआषधि केन्द्र, एनसीडीसी की सहभागिता रहेगी। सहकारी सप्ताह के दौरान विविध गतिविधियों एवं तैयारी के संबंध में सहकारिता मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ के 2573 पैक्स सोसाइटियों में सहकारी सप्ताह के वृहद आयोजन के लिए सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा सोसाइटियों के प्राधिकृत अधिकारियों तथा संयुक्त संभाग आयुक्त रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समुचित दिशा-निर्देश दिया गया। राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं सहकारी संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 03 एवं 04 जुलाई 2026 को इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, कृषि मंडपम आडिटोरियम, लाभांडी, रायपुर में किया जावेगा।

उक्त के संबंध में विभागीय मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या० (अपेक्स बैंक) के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता, छ०ग०राज्य सहकारी विपणन संघ मार्ग के अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के उ श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर श्री दिनेश कश्यप, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष अंबिकापुर श्री रामकिशुन सिंह एवं अन्य सहकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुआ, जिसमें सहकारी सप्ताह के आयोजन के संबंध मे रूपरेखा निर्धारित किया गया। माननीय सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।





















