


Raipur chhattisgarh VISHESH सम्मान कार्यक्रम
अत्यंत हर्ष एवं गौरव की बात है कि रायपुर शहर की बिटिया
वैभवी अग्रवाल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए IAS की चुनौती पूर्ण परीक्षा संपूर्ण भारतवर्ष में 35TH रैंक हासिल करते हुए उत्तीर्ण की है। यह पूरे शहर एवं समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी भी किसी ने भी अब तक यह रैंक हासिल नहीं की थी। मुंबई से IIT में शानदार सफलता के बाद उनकी यह एक और बड़ी उपलब्धि है।
वैभवी द्वारा अर्जित इस उपलब्धि के लिए रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा आज दिनांक 09/03/2026, मंगलवार को ऑक्सीजोन गार्डन मे पुष्पहार,शॉल,श्रीफल एवं मोमेंटो से वैभवी का सम्मान किया गया।
रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह मे रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री किशनलाल अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उपस्थित समस्त जनों ने बिटिया वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हे शुभकामनाएँ प्रदान की।









