

प्रविष्टि तिथि: 20 JAN 2026 5:32PM by PIB Raipur
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कार्यालय के तत्वावधान में, कार्यालय प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा “महालेखाकार आवासीय परिसर स्थितकम्युनिटी हॉल” मेंआयोजितकिये जा रहे तीन दिवसीय “भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग पश्चिम क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2025–26” के दुसरे दिनटीम संवर्ग के मुकाबले में कार्यालयप्रधानमहालेखाकार महाराष्ट, नागपुरनेख़िताब अपने नाम किया।

टीम संवर्ग के लीग मुकाबलों के उपरांत आयोजित क्वार्टर फाइनल में प्रथम क्वार्टर फाइनल में कार्यालय प्रधान महालेखाकार, मध्यप्रदेश, ग्वालियर ने कार्यालय प्रधान महालेखाकार, गुजरात, राजकोट को 2–1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय क्वार्टर फाइनल में कार्यालय प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (केंद्रीय), मुंबई ने कार्यालय प्रधान महालेखाकार, राजस्थान, जयपुर को 3–0 से पराजित किया। तृतीय क्वार्टर फाइनल में कार्यालय प्रधान महालेखाकार, महाराष्ट्र, मुंबई ने कार्यालय प्रधान महालेखाकार, मध्यप्रदेश, भोपाल को 3–0 से पराजित कर विजय प्राप्त की। चतुर्थ क्वार्टर फाइनल में कार्यालय प्रधान महालेखाकार, महाराष्ट्र, नागपुर ने कार्यालय प्रधान महालेखाकारगुजरात, अहमदाबाद को 2–1 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रथम सेमीफाइनल में कार्यालय प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (केंद्रीय), मुंबई ने कार्यालय प्रधान महालेखाकार, मध्यप्रदेश, ग्वालियर को 2–1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय सेमीफाइनल में कार्यालय प्रधान महालेखाकार, महाराष्ट्र, नागपुर ने कार्यालय प्रधान महालेखाकार, महाराष्ट्र, मुंबई को 3–0 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
टीम संवर्ग के फाइनल मुकाबले में कार्यालय प्रधान महालेखाकार, महाराष्ट्र, नागपुर ने कार्यालय प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (केंद्रीय), मुंबई को 2–1 से पराजित करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

एकल मुकाबलों के अंतर्गत पुरुष, महिला एवं वेटरन संवर्ग के मैच अभी जारी हैं।
उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 19 जनवरी 2026 को श्री यशवंत कुमार, प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), छत्तीसगढ़ तथा श्री मोहम्मद फैज़ान नय्यर, महालेखाकार (लेखापरीक्षा), छत्तीसगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19.01.2026 से 21.01.2026 तक किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों यथा महालेखाकार कार्यालय, मुंबई, नागपुर, ग्वालियर, भोपाल, राजकोट, अहमदाबाद, राजस्थान, प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (केंद्रीय) कार्यालय, मुंबई तथा मेज़बान छत्तीसगढ़ सहित कुल 09 टीमों के 61 खिलाड़ी विभिन्न संवर्गों में सहभागिता कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के सुचारु संचालन हेतु श्री शकील अख्तर को मुख्य रेफरी तथा श्री पी. कृष्ण कुमार एवं श्री संजय देबबर्मा को रेफरी के रूप में मनोनीत किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु श्री एम.एस. डहरिया (वरिष्ठ उपमहालेखाकार सह अध्यक्ष, मनोरंजन क्लब), श्रीमती जी. एळिलरसी (उपमहालेखाकार) सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे








