

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़ एनडीए को अब तक 196 सीटें मिली हैं.
बीजेपी ने 87 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि जेडीयू ने 82 सीटों पर और एलजेपी (आर) ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की है.

महागठबंधन के खाते में अब तक 34 सीटें आई हैं. आरजेडी एक सीट पर आगे चल रही है.

पार्टीवार आंकड़े इस प्रकार हैं –
बीजेपी – 87
जेडीयू – 82
आरजेडी – 24
एलजेपी (आर) – 18
कांग्रेस – 6
एआईएमआईएम – 5
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 5
राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 4
सीपीआई(एमएल) – 2
सीपीएम – 1
इंडियन इनक्लूसिव पार्टी – 0 (एक सीट पर आगे)
बहुजन समाज पार्टी – 0 (एक सीट पर आगे)
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी, कहा…..
एक्स पर लिखे एक पोस्ट में चुनावी नतीजों को चौंकाने वाला बताया.
उन्होंने लिखा , “मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है.”
“हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था. यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है. कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे.”
इन चुनावों में एनडीए को भारी बहुमत हासिल हुआ है जबकि महागठबंधन काफ़ी पीछे रहा है. कांग्रेस को केवल 6 सीटें मिली हैं

शत्रुघ्न यादव (खेसारीलाल) छपरा से मैदान में थे. यहां से बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी ने 7600 वोटों से जीत दर्ज की, उन्हें 86,845 वोट मिले.
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार गायक खेसारीलाल को कुल 79,245 वोट मिले. यहां से जनसुराज पार्टी को 3,433 मिले जबकि नोटा पर 2,706 वोट पड़े.
यहां तीसरे नंबर पर रहीं स्वतंत्र उम्मीदवार राखी गुप्ता, जिन्हें 11,488 वोट मिले.खेसारीलाल और अलग पार्टी बनाकर मैदान में उतरे तेज प्रताप यादव हार गए हैं.
तेज प्रताप यादव महुआ सीट से मैदान में थे. यहां से चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी राम विलास के संजय कुमार सिंह ने 44,997 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.
उन्हें कुल 87641 वोट मिले. जबकि दूसरे नंबर पर 42644 वोटों के साथ राजद उम्मीदवार मुकेश कुमार रौशन रहे.
यहां तेज प्रताप यादव 35,703 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे. बहुजन समाज पार्टी की रिमझिम देवी को 6739 वोट मिले.
एआईएमआईएम के अमित कुमार 15783 वोटों के साथ चौते स्थान पर रहे और जन सुराज पार्टी के इंद्रजीत प्रधान को 2,386 वोट मिले.








