
छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन की 24वीं शूटिंग प्रतियोगिता का समापन।






Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 09.09.2025

छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन के द्वारा निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 06 सितम्बर से किया गया जिसमें छत्तीसगढ के सभी जिलों से आए शूटर्स ने हिस्सा लिया। बारह दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के करीब 388शूटर्स ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष जिंदल स्टील के सहयोग से कराया जाता है जिसमें प्रदेश के शूटर्स हर वर्ष भाग लेते रहे हैं।
28 अगस्त से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में माननीय श्री अरुण साय उप मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि शामिल हुए, जहां उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन एवं जिंदल स्टील को बधाई दी साथ ही इस चैंपियनशिप में विजयी शूटर्स को भी बधाई दी, उन्होंने कहा चैंपियनशिप में यदि कोई प्रतिभागी भाग लेता है तो निश्चित तौर पर उसे कुछ न कुछ सीखाने जरूर मिलता हैं इसलिए खिलाडी को हार के बाद निराश नहीं होना चाहिए और लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।
डॉ. कमलप्रीत सिंह सचिव लोकनिर्माण विभाग, श्री अनिल साहू प्रमुख सचिव मौसम एवं जलवायु एवं जिंदल स्टील प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन विशेष अतिथि शामिल हुए।
इस बार 388 शूटर्स इस प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें अलग अलग श्रेणी में 50मीटर रायफल, 10 मीटर एयर रायफल एवं पिस्टल, 25 मीटर एयर तथा सेंटर फायर पिस्टल के इवेंट हुए जिनमें सभी शूटर्स ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।








