रायपुर, 22 अक्टूबर 2026: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य…

कैट.सी.जी.चैप्टर.प्रे.वि.क्र./12/10/2026-27 दिनांकः- 22.10.2026 कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में…

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का किया आत्मीय स्वागत एवं ‘सेवा सम्मान पर्व’ में…

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू शहरी विकास एवं आवासन से जुड़े राष्ट्रीय…

एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्‍यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्‍तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह समारोह, 2026” का आयोजन किया गया। आज दिनांक 22 अक्‍तूबर, 2026 को “राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह की अध्‍यक्षता श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने की। इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि के रूप में श्री कृष्‍ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक); श्री अनुराग कपिल, निदेशक (वित्‍त); श्री नीलकंठा रेड्डी, मुख्‍य सतर्कता अधिकारी तथा श्री संजीव साही, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) की गौरवमयी उपस्थिति रही। समारोह का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्‍जवलन के साथ हुआ। तत्‍पश्‍चात मंचासीन अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्‍वागत किया गया। श्री चे. श्रीनिवास राव, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने अध्‍यक्ष महोदय, विशिष्‍ट अतिथिगण, सभी उपस्थित विभागाध्‍यक्ष, वरिष्‍ठ अधिकारीगण, राजभाषा माह की प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थीगण एवं शिक्षकगण, अन्‍य संगठनों के विजेता प्रतिभागीगण तथा सभी उपस्थित कार्मिकों का स्‍वागत किया तथा राजभाषा माह समारोह को सफल बनाने के लिए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्‍त करते हुए राजभाषा माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं एवं अन्‍य कार्यक्रमों का संक्षिप्‍त विवरण प्रस्‍तुत किया। इस अवसर पर श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने अपने संदेश में एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्‍थापित करने के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी तथा सभी उपस्थित कार्मिकों को अपने कार्यालयीन कार्यों को राजभाषा हिंदी में निष्‍पादित करने का अनुरोध किया। एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्‍थापित करने के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी तथा सभी उपस्थित कार्मिकों को अपने दैनिक कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया। श्री कृष्‍ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक) ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि एनएमडीसी लिमिटेड हिंदी के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा हमें अपने कार्यालयीन कार्यों एवं दैनिक जीवन में अपनी मातृभाषाओं एवं राजभाषा हिंदी को महत्‍व देना चाहिए। श्री अनुराग कपिल, निदेशक (वित्‍त) और श्री नीलकंठा रेड्डी, मुख्‍य सतर्कता अधिकारी ने वित्‍तीय एवं सतर्कता मामलों में सरल हिंदी के प्रयोग पर विशेष ध्‍यान देने के लिए सुझाव दिए। उन्‍होंने एआई और बढ़ती अनुवाद सुविधाओं का लाभ उठाते हुए कार्यालयीन कार्य में अधिक से अधिक हिंदी का उपयोग करने पर जोर दिया। तत्‍पश्‍चात राजभाषा माह समारोह, 2026 के आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं यथा एनएमडीसी कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता, अविस्‍मरणीय स्‍मृतियों के झरोखे से प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्‍न-मंच प्रतियोगिता, हिंदी अन्‍त्‍याक्षरी प्रतियोगिता; अनुसंधान एवं विकास केंद्र के कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता; एनएमडीसी खनिज भवन के आसपास के केंद्र एवं राज्‍य सरकार के कार्यालयों के कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता; केंद्रीय विद्यालय, गच्‍ची बौली के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी निबंध एवं वाक् प्रतियोगिता; सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी निबंध एवं वाक् प्रतियोगिता; मेहदीपट्टनम स्थित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्‍कार वितरित किए गए। इस अवसर पर नराकास की प्रतियोगिताओं के विजयी कार्मिकों तथा पिछले वर्ष के दौरान हिंदी में अधिकतम कार्य करने वाले कार्मिकों को भी पुरस्‍कृत किया गया। कार्यक्रम का समन्‍वयन डॉ. रजिंदर कौर, वरिष्‍ठ प्रबंधक (राजभाषा) तथा धन्‍यवाद ज्ञापन श्री राजेश कुमार गोंड, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) ने किया। राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह के सफल आयोजन में राजभाषा विभाग के अधिकारीगण श्री देवाशीष घोष, वरिष्‍ठ प्रबंधक (राजभाषा) एवं श्री एस.के. सनोडिया, उप प्रबंधक (सचि.) का योगदान रहा। (चे. श्रीनिवास राव) उप महाप्रबंधक (राजभाषा)

रायपुर। मैट्स स्कूल ऑफ फैशन & interior डिजाइनिंग ,मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए होटल शिमर्स,…

अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत रायपुर, 21 अक्टूबर 2026 सुकमा जिले में सेवा…

अपना आशियाना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद है, राहत है, रोशनी और खुशी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में…

’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का…