Author: Manpreet Singh

रायपुर, 12 नवम्बर 2025 मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला रायपुर के जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक/गुरूनानक चौक तक फ्लाई ओव्हर निर्माण कार्य, राजनांदगांव जिले में स्थित मोहरा एनीकट में पेयजल हेतु चौकी एनीकट से मोहरा एनीकट तक पाईप लाईन के माध्यम से जल प्रदाय योजना के निर्माण कार्य और जशपुर जिले के पत्थलगाव में बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिचाई योजना का निर्माण…

Read More

भूटान की ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भारत उसे चार हज़ार करोड़ भारतीय रुपये कर्ज़ के रूप में देगा. यह कर्ज़ रियायती दरों पर दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए और कई घोषणाएं हुईं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है. पीएम मोदी और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक ने 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछु-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया. इसके अलावा दोनों देशों के बीच 1200 मेगावाट की पुनात्सांगछु-I जलविद्युत परियोजना के मुख्य बांध का काम फिर से शुरू करने पर भी सहमति बनी है. यह दोनों…

Read More

फ़रीदाबाद पुलिस ने अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी को लेकर मीडिया में चल रही ख़बरों पर स्पष्टीकरण दिया है. फ़रीदाबाद पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा  किया गया है, “कुछ मीडिया चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ख़बर प्रसारित हो रही है कि लाल क़िला दिल्ली के सामने विस्फोट हुई संदिग्ध आई20 कार पिछले 10/11 दिनों से अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी, धौज में थी. फ़रीदाबाद पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करती है और इस ख़बर का खंडन करती है.” वहीं तमाम तरह की ख़बरें चलने के बाद अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी की ओर से भी बुधवार को एक बयान जारी किया गया है. उनके द्वारा कहा गया…

Read More

दिल्ली धमाके पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गृह मंत्रालय से स्पष्टीकरण की मांग की है. आदित्य ठाकरे ने कहा , “क्या था वो? अभी तक गृह मंत्रालय से कुछ पता ही नहीं चला है. वो बम ब्लास्ट था या सीएनजी का ब्लास्ट था, क्या था? कोई स्पष्टीकरण नहीं है.” “लोगों की जान तो चली गई है. दिल्ली जैसे शहर में लाल क़िले के आसपास ऐसे हो सकता है, तो आज कौन सुरक्षित है? देश में इंटेलिजेंस सर्विस हो, कानूनी व्यवस्था कैसी है? इस पर सवाल तो उठते ही हैं.” दिल्ली में 10 नवंबर की शाम को लाल क़िला मेट्रो…

Read More

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली धमाके की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया है. अश्विनी वैष्णव ने कहा , “मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर 2025 की शाम को दिल्ली में लाल क़िले के पास कार विस्फोट से जुड़ी आतंकवादी घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जाहिर किया.” उन्होंने प्रस्ताव को पढ़ा, “10 नवंबर को लाल क़िले के पास एक कार विस्फोट से देश ने राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकवादी घटना देखी है.” “मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच तेज़ी से और पेशेवर तरीके से की…

Read More

कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने एग्ज़िट पोल पर रोक लगाने की मांग की है.उनसे जब बिहार चुनाव पर आए एग्ज़िट पोल पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा , “मैं चुनाव आयोग से मांग करूंगा कि एग्ज़िट पोल पर रोक लगाए, ये ठीक नहीं है.” “जो दिखाए जा रहा है उससे मनोबल तोड़ा जा रहा है. ये कहीं न कहीं हमें लगता है कि कोई तंत्र काम तो नहीं कर रहा है.” उन्होंने कहा, “झारखंड में भी इसी तरह से एग्ज़िट पोल था, लेकिन परिणाम विपरीत आए. बिहार में भी वही होगा, परिणाम विपरीत आएगा और…

Read More

बुधवार को भूटान से लौटने के कुछ ही देर बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे. यहां सोमवार शाम लाल क़िले के पास हुए कार विस्फोट में घायल हुए लोग भर्ती हैं. पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना. पीएम मोदी ने एक्स पर किया, “दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया. सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. साज़िश रचने वालों को इंसाफ़ के कटघरे में लाया जाएगा!” 10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए धमाका हुआ…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH : इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने बुधवार को एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया कहा, उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के वीर नागरिकों के नाम… सारा और मैं, तथा समस्त इसराइल, पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.” “इस दुख की घड़ी में इसराइल आपके साथ मज़बूती से खड़ा है. भारत और इसराइल प्राचीन सभ्यताएं हैं जो शाश्वत सत्यों पर आधारित हैं.” उन्होंने लिखा, “आतंक हमारे शहरों पर वार कर सकता है, लेकिन वह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता. हमारे राष्ट्रों का प्रकाश हमारे शत्रुओं के अंधकार…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में दो गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन के बीच मुक़ाबला, सभी एग्ज़िट पोल्स में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है l बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया. यह दूसरे चरण का मतदान था, वहीं पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था. चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे एनडीए गठबंधन में पांच दल शामिल हैं. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम)…

Read More

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक 11 नवंबर 2025 सीएमडी एसईसीएल श्री हरीश दुहन के मार्गदर्शन में एसईसीएल में कोल इंडिया का पहला पेस्ट फिलिंग प्रोजेक्ट हुआ शुरू Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक 11 नवम्बर 2025 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कोरबा क्षेत्र के डीएसबी उपक्षेत्र स्थित सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी परियोजना का भूमि पूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जा रहा यह कोल इंडिया का पहला पेस्ट फ़िल प्रोजेक्ट है। इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना, श्री रमेश चन्द्र महापात्र मुख्य…

Read More