- डॉ. पी.के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में पर्यावरण एवं विकास (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
- Cabinet approves Development of Yuge Yugeen Bharat Museum at North and South Block Complex, New Delhi
- कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर
- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 17 नवंबर 2025 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर 2025 को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर…
किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, धान खरीदी व्यवस्था हुई और सुदृढ़ रायपुर, 17 नवंबर 2025 कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव श्रीमती सहला निगार ने आज बेमेतरा जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया। जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति जानने और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के उद्देश्य से उन्होंने धान उपार्जन केंद्र कठिया, कृषि उपज मंडी बेमेतरा, कंतेली और खिलौरा का दौरा किया। इस निरीक्षण दौरे पर जिला कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा भी साथ रहे। कृषि उत्पादन आयुक्त का यह दौरा पूरी तरह किसान-केंद्रित रहा, जिसमें उन्होंने…
उपार्जन केंद्र की व्यवस्था से रहे संतुष्ट रायपुर, 17 नवम्बर 2025 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत आज कोरिया जिले के तरगवां धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी रही। इसी क्रम में तरगवां निवासी किसान राजेश जायसवाल अपने हिस्से का 20 क्विंटल 40 किलो धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि भीड़ से बचने और अपनी सुविधा के लिए उन्होंने पहले ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था, जिसके कारण उन्हें केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। किसान श्री जायसवाल ने उपार्जन केंद्र में की गई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा…
रायपुर, 17 नवंबर 2025 प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की संभावनाओं को रोकने राज्य भर में प्रशासन सख़्त हो गया है। इसी क्रम में जशपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जशपुर जिले का झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों पर देर रात औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण दल में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी शामिल थे। टीम ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा किया, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था,…
शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी रायपुर,17 नवंबर 2025 लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर भी उपस्थित रहे। कस्तुरबा आवासीय विद्यालय झिरमिटी में औचक निरीक्षण सचिव डॉ. सिंह ने सबसे पहले कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झिरमिटी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्कूल बैंड की धुन पर उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए…
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में जनसैलाब उमड़ा, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव रायपुर, 17 नवम्बर 2025 अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सूरजपुर में आज भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया।जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सम्मिलित होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इसी दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाना राष्ट्र के प्रति गर्व और कृतज्ञता का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरदार…
मोबाइल से घर बैठे टोकन — खत्म हुई लाइनें, इंतजार और भीड़भाड़ उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएँ मजबूत—किसानों ने जताया शासन के प्रति आभार रायपुर,17 नवंबर 2025 धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक और पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विकसित ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप इस वर्ष किसानों का सबसे बड़ा तकनीकी सहायक साबित हो रहा है। ऐप के माध्यम से किसान अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी तिथि के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उपार्जन केंद्रों में लाइन, भीड़ और लंबे इंतजार की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है। जिला प्रशासन…
280 क्विंटल धान बेचकर दुर्ग जिले में अव्वल किसान बने श्री राजेन्द्र चन्द्राकर उपार्जन केन्द्र की उत्तम व्यवस्था पर किसानों ने जताया संतोष रायपुर,17 नवंबर 2025 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ करते हुए दुर्ग जिले के चंदखुरी ग्राम के एक अनुभवी किसान श्री राजेन्द्र चन्द्राकर ने अपनी धान विक्रय की प्रक्रिया पूरी की और शासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। चंदखुरी ग्राम के निवासी श्री राजेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि वे पहले ही दिन धान बेचने के लिए आए हैं और उन्होंने कुल 700 बोरी, यानी 280 क्विंटल धान का विक्रय किया।…
खरीदी व्यवस्था का बारीकी से किया अवलोकन शासन की मंशानुरूप पारदर्शिता से धान खरीदी करने के दिए निर्देश रायपुर, 17 नवम्बर 2025 आयुक्त नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आयुक्त, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार) तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री अवनीश शरण ने जिले के प्रवास पर बलरामपुर , रामानुजगंज, वाड्रफनगर अंतर्गत विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बड़कीमहरी, तातापानी, भँवरमाल, रामानुजगंज, महावीरगंज, विजयनगर, त्रिकुंडा, स्याही एवं वाड्रफनगर धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर खरीदी की स्थिति, सुविधाओं की उपलब्धता तथा किसानों को मिल रही व्यवस्था का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने प्रत्येक केंद्र…
71 प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का त्वरित निराकरण, 50 पीएम आवास हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र रायपुर, 17 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आज यहां आरंग के नेताजी चौक स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में जनदर्शन आयोजित किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे मंत्री का आमजन और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुबह से ही कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनदर्शन कार्यक्रम मंें 71 प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का त्वरित…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

