

उपार्जन केंद्र की व्यवस्था से रहे संतुष्ट
रायपुर, 17 नवम्बर 2025

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत आज कोरिया जिले के तरगवां धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी रही। इसी क्रम में तरगवां निवासी किसान राजेश जायसवाल अपने हिस्से का 20 क्विंटल 40 किलो धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि भीड़ से बचने और अपनी सुविधा के लिए उन्होंने पहले ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था, जिसके कारण उन्हें केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
किसान श्री जायसवाल ने उपार्जन केंद्र में की गई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी हुई है और खरीदी प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की है।








