Author: Manpreet Singh

बलरामपुर, 28 नवम्बर 2025 शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय, वाड्रफनगर में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक, समाजिक एवं आध्यातिमक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक योगदान तथा समाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानसिंह मरकाम, मुख्य वक्ता श्री मेहीलाल आयम, विशेष अतिथि श्री सुखनाथ मरावी, श्री रामदेव जगते, श्री देवनारायण मरावी, श्री निलेश देवागंन, श्री जानसाय नेताम, श्री अनिल मेसराम, सुश्री शारदामनी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम को…

Read More

नशा मुक्ति केन्द्र से अब तक 181 युवाओं ने छोड़ा नशापान, नई जिंदगी की शुरुआत से उत्साहित बलौदाबाजार, 28 नवम्बर 2025 जिला प्रशासन द्वारा नशामुक्त समाज की दिशा में चलाई जा रही पहल लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। विशेष रूप से जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्र कई युवाओं और परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर निरंतर कार्य हो रहा है। नई दिशा अभियान के तहत स्थापित नशा मुक्ति केन्द्र स्थापना के बाद से 181 लोगों को नशे से…

Read More

अनुपस्थित, पलायन एवं मृत मतदाताओं की पहचान कर त्रुटि रहित डिजिटलाइजेशन के निर्देश अम्बिकापुर, 28 नवंबर 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने आज मैनपाट विकासखण्ड के सपनादर, कुनिया और कुदारीडीह ग्राम में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बीएलओ एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता की फोटो केवल तभी ली जाए जब पहचान फोटो के आधार पर सुनिश्चित नहीं हो पा रही हो,…

Read More

रायपुर, 28 नवम्बर 2025 जनपद पंचायत कोंडागांव में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित डबरी (कृषि तालाब) अब ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बड़ेबंजोड़ा में दो लाभार्थियों कृषक श्री लच्छूराम कोर्राम और श्री मायाराम पोयम को मत्स्य विभाग द्वारा 500-500 ग्राम झींगा बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना और कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन को भी आजीविका का स्थायी विकल्प बनाना है। मनरेगा के अंतर्गत निर्मित ये डबरियां सिर्फ जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि बहुउद्देशीय उपयोग के लिहाज…

Read More

रायपुर, 28 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में इस वर्ष शैक्षणिक विस्तार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष संस्थान में MD एवं MS की कुल 68 सीटें स्वीकृत थीं, वहीं इस सत्र में 21 नई सीटों की वृद्धि के साथ सिम्स में कुल सीट संख्या बढ़कर 89 हो गई है। इन सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। सिम्स में नवीन MD कोर्सों की शुरुआत की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।फिजियोलॉजी विभाग और टीबी एंड चेस्ट विभाग को 4–4 सीटों के साथ नए MD पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की मंज़ूरी मिल गई है। राज्य…

Read More

बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ स्टूडियो निर्माण, ई-क्लासरूम और अन्य डिजिटल संसाधनों को सुदृढ़ करने पर हुई गहन चर्चा सभी महाविद्यालयों में प्राचार्याे की नियुक्ति कैंपस से लेकर कक्षा तक सुधार करने मंत्री ने दिए निर्देश उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी रहे उपस्थित रायपुर, 28 नवम्बर 2025 नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री संतोष देवागंन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री वर्मा ने बैठक की शुरुआत…

Read More

नारायणपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार रायपुर, 28 नवम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को नारायणपुर जिले में गति मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ जंगलों-पहाड़ों के बीच बसे दुर्गम इलाकों तक पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। लक्ष्य है—कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। जिले में वर्तमान में कुल 92,637 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 77.25 प्रतिशत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन अब तक पूरा किया जा चुका…

Read More

नई दिशा अभियान की बड़ी उपलब्धि ,181 युवाओं ने पाई नशे से मुक्ति रायपुर, 28 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन की नई दिशा पहल राज्य में सकारात्मक परिवर्तन का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान ने नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को न केवल सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया है, बल्कि उन्हें फिर से सामान्य जीवन में लौटने का अवसर भी दिया है। जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों से अब तक 181 युवक नशे की आदत से पूरी तरह मुक्त…

Read More

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर सुदूर वनांचलों में हो रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार 91 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी एवं 146 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच रायपुर, 28 नवम्बर 2025 उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ,…

Read More

रायपुर, 28 नवम्बर 2025 कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के बी.एससी.(कृषि) चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने सरकारी मिडिल स्कूल, नकटी गाँव, धर्मपुरा, रायपुर में जैविक एवं प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जैविक खेती के महत्व और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में डॉ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों…

Read More