- डॉ. पी.के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में पर्यावरण एवं विकास (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
- Cabinet approves Development of Yuge Yugeen Bharat Museum at North and South Block Complex, New Delhi
- कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर
- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
Author: Manpreet Singh
किसानों को मिल रहा त्वरित भुगतान रायपुर, 29 नवम्बर 2025 धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन पूरी पारदर्शिता, सुगमता और मजबूत प्रशासनिक निगरानी के साथ सुचारू रूप से जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 100 उपार्जन केन्द्रों में कुल 1,27,851 किसानों द्वारा 1,19,541.09 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है, जिनमें 76,046 सीमांत, 49,493 लघु और 2,312 दीर्घ किसान शामिल हैं। तेज़ी से हो रही खरीदी, किसानों को हर दिन भुगतान 15 से 28 नवम्बर 2025 के बीच 17,580 किसानों…
रायपुर, 29 नवम्बर 2025 बलरामपुर जिले में धान के अवैध परिवहन के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज और कुसमी क्षेत्रों में कुल 175 बोरी धान के साथ 3 पिकअप वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर के मामले लगातार जांच पड़ताल और कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, रामानुजगंज श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम रामचंद्रपुर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश से आ रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा। वाहन में 70 बोरी…
रायपुर, 29 नवंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग (ECI) सभी नागरिकों को ECINet ऐप डाउनलोड करने और ऐप पर ‘Submit a Suggestion’ (एक सुझाव सबमिट करें) टैब का उपयोग करके ऐप को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित करता है। यह 27 नवंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 के बीच किया जा सकता है। ECINet ऐप का ट्रायल वर्ज़न बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और हाल के उपचुनावों के दौरान उपयोग में लाया गया था। इस नए प्लेटफ़ॉर्म ने बेहतर मतदाता सेवाएँ, मतदान प्रतिशत रुझानों की तेज़ी से उपलब्धता, और मतदान की समाप्ति के 72 घंटों के भीतर…
उपार्जन की फसलवार तिथियां घोषित रायपुर, 29 नवम्बर 2025 किसानों की आय में वृद्धि तथा दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा योजना) अंतर्गत समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी के लिए व्यापक तैयारी की गई है। सहकारी समितियों के माध्यम से होने वाली इस खरीदी से किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन ने अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, मूंगफली, सरसों, चना एवं मसूर की खरीदी हेतु निर्धारित तिथियाँ घोषित कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार अरहर और सरसों की खरीदी 15 फरवरी से 15 मई 2026 तक, मूंग, उड़द,…
गुरूवार को सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुई थी महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा चिकित्सकों को इलाज का बेहतर प्रबंध करने के निर्देश रायपुर, 29 नवम्बर 2025 सुकमा जिले में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल जिला पुलिस बल की महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज यहां रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से चर्चा की और कांस्टेबल सुश्री दुर्गा का हरसंभव बेहतर इलाज करने के…
रायपुर, 29 नवंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू पूरा, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार छत्तीसगढ़ ने अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (Indian National Highways Authority) ने राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (National Highway Tunnel) का सफल ब्रेकथ्रू पूरा कर लिया है। 2.79 किलोमीटर लंबी यह अत्याधुनिक सुरंग रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (National Highway-130CD) का प्रमुख हिस्सा है, जिसका निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है। इसके पूर्ण होने से छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी और अधिक तेज़, सुरक्षित एवं निर्बाध होगी,…
जब लव वैक्यूम क्लीनर के रूप में लौटता है: एक मनमोहक अलौकिक कहानी का निर्माणनिर्देशक रत्चपूम और उनकी टीम ने फिल्म की दृश्यात्मक चंचलता और भावनात्मक सार को विस्तार से बताया इफ्फी में अंतर्राष्ट्रीय खंड के समापन के लिए इससे अधिक यादगार कुछ नहीं हो सकता था। थाईलैंड की ओर से आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि और कान्स में ग्रॉंप्री विजेता फिल्म ‘ए यूजफुल घोस्ट’ की टीम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बहुचर्चित फिल्म के स्वर को दर्शाते हुए हास्य, उदासी, सामाजिक टिप्पणी और रहस्य का एक दुर्लभ मिश्रण पेश किया। निर्देशक रत्चपूम बूनबंचचोक, एसोसिएट प्रोड्यूसर तनाडे अमोरनपियालर्क, अभिनेता विसारुत होमहुआन…
जापानी फिल्म निर्देशक कएई इशिकावा आज अपनी दूसरी फिल्म ‘ए पेल व्यू ऑफ हिल्स’ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस फिल्म को इस वर्ष 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई – इफ्फी), गोवा में ‘कंट्री फोकस: जापान’ के एक हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया गया। आईएफएफआई में आने वाले दर्शकों को समकालीन जापानी सिनेमा के विस्तृत परिदृश्य से परिचय कराने के लिए इसका प्रदर्शन किया गया। जापान की सिनेमाई विरासत को आकार देने वाले उभरते स्वरों और प्रसिद्ध फिल्मकारों, दोनों की रचनात्मक जीवंतता का जश्न मनाते हुए, ‘कंट्री फोकस: जापान’ शैलियों की एक असाधारण…
कलाकार और क्रू ने स्मृति, स्त्री-द्वेष, अस्तित्व और सच्ची घटनाओं को रूपांतरित करने की जिम्मेदारी पर चर्चा कीदर्द, परिप्रेक्ष्य और इस कहानी के आज मायने, इस पर एक दिलचस्प बातचीत # इफ्फीवुड, 27 नवंबर, 2025 “दिस टेम्पटिंग मैडनेस” के लिए इफ्फी प्रेस वार्ता में फिल्म के अपने ही मूड की झलक देखने को मिली – तनावपूर्ण, अंतरंग और ऐसी सच्चाइयों से भरी कहानी जो कहे जाने के बाद लंबे समय तक याद रहती हैं। निर्देशक जेनिफर मोंटगोमरी, निर्माता एंड्रयू डेविस और अभिनेता सूरज शर्मा और जेनोबिया श्रॉफ एक सच्ची और दर्दनाक कहानी को पर्दे पर लाने के बारे में बात करने के लिए एक साथ आए, जो यादों, भावनाओं और…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

