Author: Manpreet Singh

सूक्ष्म निगरानी, तकनीक और सख्त कार्रवाई से अवैध खनन पर लग रहा अंकुश रायपुर, 01 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाकर लगातार छापेमारी और कठोर कार्रवाई की जा रही है। सरकार की सूक्ष्म निगरानी, तकनीक आधारित मॉनिटरिंग और त्वरित कार्रवाई के कारण अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना संभव हो पा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 31…

Read More

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की राज्य की सड़कों को भारतमाला सड़कों से जोड़ने कार्ययोजना बनाने कहा, द्रुतगामी सड़कों व पहुंचविहीन गांवों के लिए भी प्राथमिकता से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश ’प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति, निविदा आमंत्रण व कार्यादेश जारी करने की प्रक्रिया दो से तीन माह में पूर्ण करें’ Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर. 1 जून 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर विभागीय कार्यों…

Read More

राजभवन (लोक भवन) में बालिका गृह की बेटियों से राज्यपाल ने किया आत्मीय संवाद अंगदान और देहदान का संकल्प लेने वाले 75 नागरिकों का हुआ सम्मान रायपुर, 01 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में एसओएस बालिका गृह, माना की बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा का अनुकरणीय संदेश देने वाले 75 नागरिकों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने बालिका गृह की बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं। शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास…

Read More

’मुख्यमंत्री की दोटूक: सुशासन में जवाबदेही सर्वाेपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं’ रायपुर 1 जून 2026 सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दुर्ग संभागायुक्त को दिए थे। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशों के परिपालन में कमिश्नर दुर्ग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग, श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल…

Read More

आर्टिकल श्री पीयूष गोयल 1 जून से लागू हो रहा भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस मिशन की एक निर्णायक उपलब्धि है, जिसका लक्ष्य नए बाजार खोलने और रोजगार सृजन को गति देने के जरिये भारत के छात्रों, कारीगरों, महिलाओं, किसानों, मछुआरों और एमएसएमई के लिए वैश्विक समृद्धि के मार्ग बनाना है।भारत और ओमान के बीच गहरे आर्थिक संबंध हैं और लोगों के आपसी संबंध प्रगाढ़ हैं। ओमान में लगभग 7 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें वे व्यापारी परिवार भी शामिल हैं, जिनकी जड़ें 200–300 साल पुरानी हैं। ओमान से भारत को भेजी जाने वाली वार्षिक धनराशि…

Read More

30 से अधिक महिलाओं को मिला स्थानीय रोजगार स्वरोजगार योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहीं बस्तर की ग्रामीण महिलाएं रायपुर, 31 मई 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगारपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते बस्तर अंचल की महिलाओं की जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने सुकमा जिले के कुम्हाररास स्थित इमली प्रोसेसिंग केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद किया। 30 से अधिक महिलाओं को मिल रही नियमित आजीविका …

Read More

महावीरगंज में दुग्ध शीतलक केंद्र और पशु औषधालय का शुभारंभ पशुपालकों को बाजार के साथ पशुओं को बेहतर उपचार की सुविधा रायपुर, 31 मई 2026 बलरामपुर जिले के पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम के द्वारा ग्राम महावीरगंज में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के द्वारा स्थापित दुग्ध शीतलक केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नवीन पशु औषधालय का भी औपचारिक शुभारंभ किया।…

Read More

रायपुर, 31 मई 2026 भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने रायपुर का दौरा किया और सर्किट हाउस, नवा रायपुर में आयोजित एक बैठक में आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम) की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा की। इस अवसर पर, आईसीएआर-एनआईबीएसएम के निदेशक डॉ. पी.के. राय ने मंत्री जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने संस्थान के चल रहे अनुसंधान कार्यक्रमों, तकनीकी हस्तक्षेपों और कृषि उत्पादकता एवं स्थिरता बढ़ाने के उद्देश्य से किसान-केंद्रित पहलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान, डॉ. राय ने भारत सरकार के…

Read More

आम प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट प्रादर्शाें को किया गया पुरस्कृत कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव का भव्य समापन रायपुर, 31 मई 2026 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज यहां समापन करते हुए सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में आम को बहुत पवित्र माना गया है। भारतीय जनमानस में आम का एक विशिष्ट स्थान है आम के फल से लेकर पत्ते और लकड़ी तक का धार्मिक अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों में बड़ा महत्व है। पहले हर गांव में जन सहयोग से अमराई (आम…

Read More

3 किलोवॉट सोलर पैनल से बिजली बिल में राहत, हरित ऊर्जा अपनाने की बढ़ी जागरूकता रायपुर, 31 मई 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सस्ती और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को बिजली खर्च से राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना अब गांवों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिंले फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम कौंदकेरा निवासी श्री नारद राम यादव इस योजना से लाभान्वित होकर अन्य ग्रामीणों…

Read More