Author: Manpreet Singh

रायपुर, 17 दिसम्बर 2025 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल बीएसटीवी के राज्य संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा द्वारा लिखित यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जीवन में यात्राओं का विशेष महत्व है। यात्रा न केवल तनाव से मुक्ति देती है, बल्कि ताजगी और नई ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 16 DEC 2025 3:26PM by PIB Raipur गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) द्वारा छत्तीसगढ़ के खरीदारों और विक्रेताओं के लिए “जेम एक्सीलेंस समिट 2025” का आयोजन 19 दिसंबर 2025, पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस, रायपुर में किया जा रहा है।इस समिट का उद्देश्य राज्य के सभी विभागों में डिजिटल सार्वजनिक खरीद की क्षमता को मजबूत करना और खरीदार संगठनों को जेम के ईकोसिस्टम, प्रमुख सुविधाओं और वर्कफ़्लो का अधिक प्रभावी और दक्ष उपयोग करने में सक्षम बनाना है। समिट में राज्य के विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के लिए उपलब्ध विविध अवसरों को विस्तार से साझा किया जाएगा। इस अवसर के माध्यम…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 16 DEC 2025 7:28PM by PIB Raipur रायपुर से बिलासपुर को जोड़ने वाले अत्यधिक व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया – एनएचएआई) ने व्यापक रखरखाव एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण अभियान को तेज कर दिया है। यात्रियों की सुविधा, सड़क की मजबूती और दुर्घटना रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए इस मार्ग पर तकनीकी सर्वे, पैनल रिप्लेसमेंट, ब्लैक स्पॉट सुधार, मवेशी-रोधी उपाय और हरित विकास से जुड़े कार्य एक साथ सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं। एनएचएआई द्वारा रायपुर–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंसल्टेंट की निगरानी में नियमित एवं योजनाबद्ध रखरखाव कार्य किए…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 17 DEC 2025 3:49PM by PIB Raipur भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने छत्तीसगढ़ के राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की वित्तीय स्थिति, कॉरपोरेट गवर्नेंस मानकों और परियोजना क्रियान्वयन क्षमता पर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही, राज्य में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय देरी, कमजोर निगरानी व्यवस्था और उपलब्ध धनराशि के अपर्याप्त उपयोग को भी रेखांकित किया गया है। ये निष्कर्ष मार्च 2023 को समाप्त अवधि के लिए राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नवीनतम ऑडिट रिपोर्ट में दर्ज हैं, जिसे संविधान के अनुच्छेद 151…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 17 DEC 2025 4:20PM by PIB Raipur भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन—सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा दी गई। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सकीय परीक्षण एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एम्बेडेड सिस्टम और बुद्धिमान प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और नैतिक तकनीकी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – एनआईटी) रायपुर में 13वें अंतरराष्ट्रीय आईईईई सम्मेलन “इंटेलिजेंट सिस्टम्स एंड एम्बेडेड डिज़ाइन (इंटरनेशनल सिंपोज़ियम ऑन एम्बेडेड डिज़ाइन – आईएसईडी–2025)” का शुभारंभ किया गया। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 19 दिसंबर 2025 तक एनआईटी रायपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।उद्घाटन समारोह में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी रही।…

Read More

आईसीएआर–निब्सम में स्वच्छता जागरूकता दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, ‘कचरे से संपदा’ पर जोर Raipur chhattisgarh VISHESH स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत संसाधन प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर–निब्सम), रायपुर में स्वच्छता जागरूकता दिवस के अवसर पर “कचरे से संपदा में परिवर्तन” और “सभी प्रकार के अपशिष्टों का सुरक्षित निपटान” विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया।संगोष्ठी का उद्देश्य वैज्ञानिकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सतत एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन पद्धतियों के प्रति जागरूक करना…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख आवास एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर कमियों की ओर ध्यान दिलाया है। कैग ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में अपात्र लाभार्थियों को लाभ, योजनागत धनराशि के लंबे समय तक अवरुद्ध रहने, कमजोर निगरानी तंत्र और टाली जा सकने वाली वित्तीय हानियों को रेखांकित किया है। ये निष्कर्ष मार्च 2023 को समाप्त अवधि के लिए प्रदर्शन एवं अनुपालन ऑडिट (सिविल) पर कैग की रिपोर्ट में दर्ज हैं, जिसे संविधान के अनुच्छेद 151 के तहत 17 दिसम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किया गया।रिपोर्ट संख्या…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने छत्तीसगढ़ में शहरी आवास, श्रमिक कल्याण और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर कमियों की ओर संकेत किया है। यह निष्कर्ष मार्च 2023 को समाप्त अवधि के लिए जारी प्रदर्शन एवं अनुपालन लेखा परीक्षा (सिविल) रिपोर्ट में सामने आए हैं। यह रिपोर्ट भारत के संविधान के अनुच्छेद 151 के अंतर्गत तैयार की गई तथा 17 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत की गई। “भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की प्रदर्शन एवं अनुपालन लेखा परीक्षा (सिविल) रिपोर्ट, मार्च 2023 तक की अवधि के…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में 10 से 17 दिसंबर 2025 तक यौन उत्पीड़न निवारण सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) द्वारा जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रतियोगिताएं, जागरूकता गतिविधियां तथा यौन उत्पीड़न निवारण पर आधारित संगोष्ठी शामिल रही। सप्ताहभर चले इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यौन उत्पीड़न निवारण विषय पर संगोष्ठी रहा, जो डॉ.…

Read More