- डॉ. पी.के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में पर्यावरण एवं विकास (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
- Cabinet approves Development of Yuge Yugeen Bharat Museum at North and South Block Complex, New Delhi
- कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर
- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
Author: Manpreet Singh
अंबिकापुर, 21 दिसंबर 2025 जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी एवं किसान-हितैषी व्यवस्था का लाभ अब किसानों को मिल रहा है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी, त्वरित नमी परीक्षण तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल और सहज हो गई है। किसानों को अब धान बेचने के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीगढ़ निवासी किसान श्री पिंकू केरकेट्टा ने बताया कि इस वर्ष उनकी धान की फसल अच्छी हुई है। उन्होंने कुल 59.60 क्विंटल धान का…
शैक्षणिक अध्ययन के साथ रचनात्मक गतिविधियों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर जोर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रारंभ की गई है प्रोजेक्ट संकल्प रायपुर, 21 दिसम्बर 2025 आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किए गए ‘प्रोजेक्ट संकल्प‘ के माध्यम से आश्रम छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर रहे बच्चों का भविष्य संवर रहा है। विभाग की इस नई पहल से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक के साथ नैतिक, सामाजिक एवं जीवन कौशल से भी सशक्त बनाया जा रहा है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि…
रायपुर, 21 दिसंबर 2025 महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न अंग हैं और उनके प्रति संवेदनशील सोच व सम्मानजनक भाषा का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। वे अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद (छत्तीसगढ़ प्रांत) के तत्वावधान में आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित 16वें राज्य स्तरीय विवाह योग्य युवक–युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन केवल परिचय का मंच नहीं, बल्कि दिव्यांग युवक–युवतियों को गरिमापूर्ण वैवाहिक जीवन की ओर अग्रसर करने का…
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया 01 करोड़ 87 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन रायपुर, 21 दिसम्बर 2025 प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो की एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निगम के 06 वार्डो को आज 16 नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर की अध्यक्षता में निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों…
रायपुर, 21 दिसंबर 2025 स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली, नेशनल कमिशन फॉर एलाईड एण्ड हेल्थकेयर प्रोफेशन (NCAHP) एक्ट 2021 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य एलाईड एवं हेल्थकेयर प्रोफेशन परिषद के गठन हेतु अधिसूचना का राजपत्र में प्रकाशन चिकित्सा शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 17-12-2025 को किया गया है। उल्लेखनीय है कि NCAHP द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत ऐसी विधाये जिनके शिक्षण प्रशिक्षण एवं व्यसायिक सेवाओं के नियमन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी केन्द्रीय नियामक आयोग नही था। इसको संगठित करने के उद्देश्य से आयोग गठन की अधिसूचना दिनांक 11-03-2024 को की गई। आयोग…
रायपुर, 21 दिसंबर 2025 गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप–2025 ने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त और संवेदनशील पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शिविर में सहभागिता करते हुए इसकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिकों से संवाद किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए चिकित्सा स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपचार हेतु आए लोगों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान…
पल्स पोलियो अभियान- प्रथम दिवस 98.22 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त रायपुर, 21 दिसम्बर 2025 पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ श्री लखन लाल देवांगन, केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन (वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री) तथा श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम के मुख्य आतिथ्य में नन्हें बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रानी धनराज कुवंर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. के. सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकर शिन्दे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक राज,…
रायपुर, 21 दिसंबर 2025 जिला अस्पताल, एमसीबी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। 51 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 542 बूथ और 1800 कर्मियों की तैनाती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 51 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 21, 22 एवं 23 दिसंबर तक तीन दिनों…
फरसागुड़ा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसमूह रायपुर, 21 दिसम्बर 2025 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप और पूर्व सांसद व जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप की माताजी श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन से बस्तर अंचल सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है। निधन की सूचना मिलते ही उनके गृहग्राम फरसागुड़ा में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे। शोक सन्देश पाकर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, विधायक श्री…
छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन रायपुर, 21 दिसम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

