Author: Manpreet Singh

रायपुर, 22 दिसंबर 2025 महासमुंद जिले में सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में महासमुंद अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित कनेकेरा (शेर) में धान उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। समिति प्रबंधक श्री परमेश्वर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज समिति में 29 किसानों द्वारा 1777 क्विंटल धान के लिए टोकन जारी किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक समिति में कुल 561 किसानों द्वारा 31 हजार 438 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है। वहीं, उपार्जित धान में से 15,620…

Read More

रायपुर, 22 दिसम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्रत्येक जरूरतमंद तक शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रभावी एवं संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला कार्यालय कोण्डागांव में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम बफना निवासी दिव्यांग युवक श्री मुकेश यादव को मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि श्री मुकेश यादव अपनी समस्या लेकर जिला कार्यालय पहुंचे थे। उनकी शारीरिक स्थिति एवं दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने समाज कल्याण विभाग…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे तीन दिवसीय आयोजन में 14 विधाओं में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा, लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में करेंगे भागीदारी 8 दलीय और 6 एकल विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं, दलीय विधाओं की विजेता टीम को 20 हजार और एकल स्पर्धाओं के विजेता को 5 हजार की पुरस्कार राशि केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में होगा युवा महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की मेजबानी…

Read More

रायपुर, 22 दिसंबर 2025 वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय पेंगोलिन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक जीवित पेंगोलिन (सालखपरी) में बरामद किया गया है। यह कार्रवाई वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण पांडेय, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व रायपुर श्रीमती सतोविशा समाजदार तथा उपनिदेशक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद श्री वरुण जैन के मार्गदर्शन में की गई। वाइल्ड लाइफ जस्टिस कमीशन इंडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम और ओडिशा के नवरंगपुर…

Read More

रायपुर, 22 दिसंबर 2025 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्रामीण परिवारों को आजीविका से जोड़ने के लिए हितग्राहीमूलक कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों में कुआं निर्माण भी शामिल है, जिसका उद्देश्य किसानों को सिंचाई की सुविधा देकर उनकी आय बढ़ाना है। बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम अंतर्गत ग्राम पंचायत दम्पाया के निवासी श्री वड्डे नागैया को मनरेगा योजना से सीधे लाभ मिला है। उनके पास लगभग डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा के तहत उनके खेत में 2 लाख 10 हजार रुपये की लागत से कुआं निर्माण कराया गया।…

Read More

रायपुर, 22 दिसंबर 2025 बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत सुदूर ग्राम चिंताकोन्टा के किसान योगेश कुमार ने धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था, त्वरित भुगतान और उपार्जन केंद्र में मिल रहे सहयोग के लिए जिला प्रशासन तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। धान की तौल और गुणवत्ता जांच पारदर्शी तरीके से किसान योगेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया बहुत ही सुचारू ढंग से चल रही है। किसानों को समय पर टोकन मिल रहा है। धान की तौल और गुणवत्ता जांच पारदर्शी तरीके से की जा रही…

Read More

21.78 किमी नई सड़कों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 19.14 करोड़ रू. की राशि स्वीकृत रायपुर, 22 दिसंबर 2025 अम्बिकापुर क्षेत्र में सुगम आवागमन और ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 19.14 करोड़ रुपये की लागत से 21.78 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीण अंचलों का सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा, कृषि उपज की सुगम आवाजाही और रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे। स्वीकृत कार्यों में मुडे़सा कृष्णापुर मार्ग की 1.08 किमी…

Read More

रायपुर, 22 दिसंबर 2025 राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियां अपने शानदार परिणाम दिखा रही हैं।बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के भाटापारा ब्लॉक के गाँव सेमरिया (बी) के प्रगतिशील किसान श्री योगेश अग्रवाल ग्राफ्टेड बैगन की खेती करके अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करने में सफल हुए हैं।श्री अग्रवाल ने बताया कि पहले वे परम्परागत तरीके से सब्जी की खेती करते थे ।फिर उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत ग्राफ्टेड बैगन एवं टमाटर प्रदर्शन योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि ग्राफ्टेड बैगन रोगों का प्रकोप सामान्य खेती की तुलना में कम है। साथ-साथ इसमें तीनों सीजन में उत्पादन प्राप्त होता…

Read More

रायपुर, 22 दिसंबर 2025 छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा। एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपए का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख…

Read More

आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का समापन रायपुर, 22 दिसंबर 2025 आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप के समापन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत मिसाल है। ऐसे शिविर समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का माध्यम बनते हैं। राज्यपाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए आज भी बेहतर इलाज एक बड़ी चुनौती है।…

Read More