Author: Manpreet Singh

प्रविष्टि तिथि: 10 JAN 2026 7:38PM by PIB Delhi राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने कर्नाटक स्टेट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (केएससीएए) के साथ मिलकर 10 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में एक दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम और वर्कशॉप का आयोजन किया। आउटरीच प्रोग्राम का उद्घाटन एनएफआरए के अध्यक्ष श्री नितिन गुप्ता ने किया, जिन्होंने पिछले कई दशकों में भारत के विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया। श्री गुप्ता ने केएससीएए द्वारा अपने सदस्यों के कौशल और क्षमताओं को मज़बूत करने में निभाई गई सक्रिय भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने एसएमपी सहित भारतीय ऑडिट फर्मों को विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए, विशेष रूप…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 10 JAN 2026 8:14PM by PIB Delhi प्रमुख थिंक टैंकों के 57 शोधार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल 10 जनवरी, 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रमुख अड्डे, एयर फोर्स स्टेशन हिंडन के दौरे पर एक आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (एमपी-आईडीएसए), ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ), विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (वीआईएफ), सेंटर फॉर एयरोस्पेस पावर एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज (सीएपीएसएस), सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज (सीएलएडब्ल्यूएस), नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन (एनएमएफ), इंडिया फाउंडेशन, सेंटर फॉर कंटेम्परेरी चाइना स्टडीज (सीसीसीएस), यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस)…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सीपत में दिनांक 10 जनवरी 2026 को हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी भाषा के नियमों, शुद्ध वर्तनी तथा सामान्य भाषा ज्ञान से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों की समझ और दक्षता का आकलन किया गया।  उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सीपत में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इनमें हिंदी प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, नाटक, भाषण…

Read More

अंबिकापुर, 10 जनवरी 2026 राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान विक्रय करने वाले कृषकों हेतु कैरी फॉरवार्ड, वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन, त्रुटिपूर्ण आधार के प्रकरण में पूर्व पंजीयन को निरस्त कर नवीन पंजीयन, राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर नवीन पंजीयन के लिए समय सीमा 15 जनवरी 2026 तक तथा अन्य समस्त प्रकार के संशोधन यथा फसल/रकबा संशोधन के लिए समय सीमा 31 जनवरी 2026 तक कर दी गई है। उक्त प्रावधान आदिम जाति सेवा सहकारी समितियां के समिति मॉड्यूल…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने श्री कृष्णा विश्वास को दिया सुरक्षित आशियाना रायपुर, 10 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिले के जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार कर रही है। कभी कच्चे मकानों में रहने को विवश हो रहे परिवारों के जीवन में अब सुरक्षा और सम्मान आ रहा है। कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अंचलों में पक्के आवासों का निर्माण तेज गति से हो रहा है। अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अजरिमा…

Read More

खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर विभाग की लगातार कार्रवाई जारी रायगढ़, 10 जनवरी 2026 कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमला द्वारा विगत 4 दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध खनिज गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त खनिज रेत के कुल 22 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा, इस प्रकार कुल 23 वाहन जप्त किए गए। जप्त…

Read More

इंडियाज टैलेंट फाइट के ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर बढ़ाया जिले का मान रायगढ़ की बूढ़ी माई मंदिर व सत्यनारायण बाबा का स्मरण कर की मंच से गायन की शुरुआत रायगढ़, 10 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और साहित्य की राजधानी के रूप में विख्यात एवं मशहूर रायगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। संगीत और कला के क्षेत्र में जिले की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायगढ़ में पदस्थ केंद्र सरकार के शासकीय विभाग में कार्यरत नीतीश उर्फ एन.राघवेंद्र ने देश के प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ में शानदार…

Read More

रायपुर, 10 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना आज महिला सशक्तिकरण की एक प्रभावी और दूरगामी पहल के रूप में उभर रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसरों से भी जोड़ रही है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की निश्चित सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों…

Read More

रायुपर, 10 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है। इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिल रहा है आवास का लाभ प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ग्राम बंगुरकेला…

Read More

रायपुर, 10 जनवरी 2026 आदिवासी बहुल कोरबा जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर की सफलता की कहानी आज कई किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। 6 एकड़ कृषि भूमि के मालिक आनंद सिंह बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों ने उनकी कृषि आय और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ाया है। आनंद सिंह अपने खेतों में मुख्यतः धान की खेती करते हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य तथा कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली अतिरिक्त सहायता ने खेती को लाभदायक बनाया है। वे…

Read More