Author: Manpreet Singh

महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी से लेकर सुकन्या समृद्धि खाते तक, एक ही स्थान पर मिल रही सुविधाएं रायपुर, 03 जून 2026 प्रदेश में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर लोगों के लिए सुविधा केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के नगर पालिका परिषद रामानुजगंज द्वारा काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में आयोजित शिविरों में नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समय, श्रम और धन की बचत हो रही है। शिविरों…

Read More

रायपुर, 03 जून 2026 छत्तीसगढ़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती और जनजागरूकता के प्रयास लगातार प्रभावी साबित हो रहे हैं। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग का विवाह रुकवाया गया, जिससे उसके शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित किया जा सका। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्राप्त सूचना पर पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में बालक की आयु निर्धारित वैधानिक विवाह आयु से कम पाई गई। इसके बाद…

Read More

रायपुर, 03 जून 2026 कहा जाता है कि अपना घर केवल ईंट और सीमेंट से नहीं बनता, बल्कि उसमें सुरक्षा, सम्मान और सपनों की नींव भी जुड़ी होती है। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बदौली निवासी दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भी ऐसा ही एक सुखद बदलाव आया है। वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले श्री राम प्रसाद के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का घर किसी वरदान से कम नहीं है। शारीरिक दिव्यांगता के कारण रोजमर्रा की चुनौतियों का सामना करने वाले श्री राम प्रसाद अपने परिवार के साथ एक जर्जर कच्चे मकान में…

Read More

झिलमित मरावी को मिला आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार रायपुर, 03 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के अंतर्गत गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत आमाडोब निवासी झिलमित मरावी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण संबल…

Read More

जिला खनिज न्यास मद से 75 लाख रूपये की लागत से कालेज में बनाया गया है भव्य डोम एवं कैटीन हेतु किचन शेड रायपुर, 03 जून 2026 प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कोरबा के मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित भव्य डोम एवं किचन शेड का लोकार्पण किया, इस अवसर पर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित निगम के पार्षदगण, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित काफी संख्या में अन्य नागरिकगण उपस्थित थे। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा…

Read More

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन रायपुर, 03 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 05 जून 2026 को होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में विविध पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं और विद्यार्थियों में प्रकृति एवं जलवायु के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे पोस्टर प्रतियोगिता एवं इको क्लब के शिक्षकों के प्रशिक्षण सत्र के साथ होगा। पोस्टर…

Read More

रायपुर, 03 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय (3 जून से 5 जून तक) मेडिटेशन (ध्यान) शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता, कार्यक्षमता तथा तनाव प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना है। हार्टफुलनेस संस्था, अमलेश्वर के सहयोग से आयोजित इस शिविर के प्रथम दिन ध्यान के महत्व और उसके व्यावहारिक लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, निर्णय क्षमता और कार्य के प्रति एकाग्रता…

Read More

यह संस्थान की उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं, टीमवर्क और विशेषज्ञता का उत्कृष्ट उदाहरण: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 03 जून 2026 सड़क दुर्घटनाओं में पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाना तथा साथ ही एसीटैबुलम (Acetabulum) का फ्रैक्चर होना अत्यंत गंभीर एवं जटिल चोटों में गिना जाता है। ऐसे मामलों में समय पर विशेषज्ञ उपचार न मिलने पर स्थायी विकलांगता, चलने-फिरने में गंभीर कठिनाई तथा भविष्य में गठिया जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसी प्रकार के एक चुनौतीपूर्ण मामले में सिम्स बिलासपुर के अस्थि रोग विभाग ने सफल सर्जरी कर 40 वर्षीय अजय पटेल को नया जीवन…

Read More

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी रायपुर, 03 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान-केंद्रित नीतियों और सुशासन के परिणामस्वरूप प्रदेश में खरीफ सीजन की तैयारियां सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। किसानों को समय पर आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शासन ने व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इससे किसानों को खेती की तैयारियों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बेहतर प्रबंधन और सरल प्रक्रियाओं के कारण किसान न केवल संतुष्ट हैं, बल्कि आगामी फसल को लेकर भी आशान्वित और उत्साहित हैं।…

Read More

प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और सीनियर रेजीडेंट के पदों पर होगी भर्ती रायपुर, 3 जून 2026 छत्तीसगढ़ सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग (Directorate of Medical Education) द्वारा प्रदेश के पांच नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन से प्राप्त सहमति के परिप्रेक्ष्य में, 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों—दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर-चांपा और कबीरधाम—में प्राध्यापक (Professor), सह-प्राध्यापक (Associate Professor), सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) और सीनियर रेजीडेंट (Senior Resident) के कुल 149 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । चिकित्सा शिक्षा…

Read More