Author: Manpreet Singh

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2026 1:21PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री- चलिए अब शुरू करते हैं, बताइए! विद्यार्थी- मैं सानवी आचार्य, आप ही के स्टेट से यानी गुजरात से हूं। मेरा पहला सवाल यह है कि पेरेंट्स भी हमारी चिंता करते हैं, टीचर्स भी हमें सपोर्ट करते हैं। लेकिन मेन इशू तब आ जाता है कि टीचर्स हमें पढ़ाई का एक अलग पैटर्न सजेस्ट करते हैं। पेरेंट्स एक अलग तरह से बोलते हैं कि यह पैटर्न से पढ़ो और स्टूडेंट्स में तो अलग ट्रेंड ही चल रहा होता है, तो उस समय हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा पैटर्न सही है।…

Read More

रायपुर – 5 फरवरी 2026 Raipur chhattisgarh VISHESH कलिंगा विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के लीफ एंड लाइफ क्लब द्वारा, छत्तीसगढ़ राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण के सहयोग से, 2 फरवरी 2026 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वैश्विक थीम “आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव” के अनुरूप समृद्ध एवं सुव्यवस्थित गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। इस पहल के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यावहारिक फील्ड गतिविधियाँ तथा आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए सतत एवं समुदाय-नेतृत्व वाली रणनीतियों पर सारगर्भित चर्चाएँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम में इन महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण में स्वदेशी एवं पारंपरिक ज्ञान की अहम भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के उत्साही विद्यार्थियों, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसदा के छात्र-छात्राओं तथा प्रतिष्ठित प्रकृतिविदों और पक्षी-प्रेमियों की गरिमामय सहभागिता रही। इस सहभागिता ने ज्ञान के आदान-प्रदान और प्रेरणा के लिए एक जीवंत एवं प्रभावशाली मंच का निर्माण किया। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक संबोधन प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ के ‘बर्डमैन’ के रूप में विख्यात श्री ए.एम.के. भरोस ने सामुदायिक आधारित प्रबंधन समितियों के गठन पर ज़ोर दिया। उन्होंने ठोस, ज़मीनी स्तर पर संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने, निधियों के कुशल आवंटन एवं उपयोग तथा सख्त जवाबदेही व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया, जो केवल रामसर स्थल का दर्जा प्रदान करने तक सीमित न हो। इन स्थलों को उनकी पारिस्थितिक, जलवैज्ञानिक एवं जैव-विविधता संबंधी महत्ता के लिए मान्यता प्राप्त है, जो प्रवासी पक्षियों एवं विशिष्ट वनस्पति व जीव-जंतुओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. नीतू हरमुख, वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण, ने आर्द्रभूमि संरक्षण में समुदाय की भागीदारी की अनिवार्य भूमिका को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया तथा बताया कि स्थानीय सहभागिता ही दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करती है। उन्होंने प्रारंभिक स्तर पर जागरूकता विकसित करने के लिए आर्द्रभूमियों जैसे प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्रों को विद्यालयी पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की भी पुरजोर वकालत की। उन्होंने आधारभूत स्तर पर विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे आगे चलकर प्रकृति एवं उसके महत्वपूर्ण घटकों के प्रति सम्मान रखने वाले जागरूक नागरिक बन सकें। शिक्षा के माध्यम से यह दृष्टिकोण आजीवन पर्यावरणीय संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करता है। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने महाभारत के प्राचीन यक्ष-पांडव…

Read More

10 फरवरी 2026 से 18 जिलों के 65 विकासखंडों में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम, 1 करोड़ 58 लाख जनसंख्या को दवा सेवन का लक्ष्य Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को संवाद ऑडिटोरियम, छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति, विगत 2 वर्षों की उपलब्धियां, आगामी 3 वर्षों की कार्ययोजना तथा फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा सह प्रबंध…

Read More

बाल विवाह न केवल सामाजिक बुराई बल्कि आपराधिक कृत्य है- डॉ पुरुषोत्तम चन्द्राकर 18 वर्ष से कम आयु की पत्नी के साथ यौन संबंध बलात्कार के समान है- डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर बाल विवाह उन्मूलन हेतु संभाग स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला बाल विकास रायपुर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति रायपुर के माननीय डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी,…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH : हैदराबाद, 5 फरवरी 2026: भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड ने रोजगार-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर 100% प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले बस्तर प्रभाग के 80 युवाओं के पहले बैच का स्वागत किया। यह छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और कौशल विकास, समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए एनएमडीसी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।यह कार्यक्रम एनएमडीसी के सीएसआर प्रयासों के हिस्से के रूप में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) के सहयोग से लागू की गई कौशल विकास पहल के तहत किया…

Read More

रायपुर, 05 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की दाताराम (सामरी) जलाशय योजना के कार्यों के 8 करोड़ 82 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर 250 हेक्टेयर खरीफ एवं 100 हेक्टेयर रबी की फसलों की सिंचाई होगी। इसी तरह से विकासखण्ड-शंकरगढ़ की ढुढीचुवा जलाशय योजना के लिए 30 करोड़ 79 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जलाशय योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को…

Read More

Shared insights on discipline and technique while engaging with over 100 young athletes Raipur chhattisgarh VISHESH Raipur, February 5, 2026: Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and a unit of Vedanta Aluminium, hosted former Indian football captain and Arjuna and Padma Shri awardee Bhaichung Bhutia at the Khel Academy in Korba. The visit marked a significant milestone in BALCO’s ongoing efforts to strengthen district-level sports ecosystems by providing young athletes with access to role models, structured training, and exposure to high-performance sporting paradigms. The engagement focused on mentoring and inspiring young talent, bringing together over 100 athletes…

Read More

100 से अधिक खिलाड़ियों को भूटिया ने सिखाए अनुशासन के गुर और तकनीकी बारीकियां Raipur chhattisgarh VISHESH बालको , 4 फरवरी 2026: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको ) ने कोरबा स्थित अपने खेल अकादमी में पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं पद्म श्री से सम्मानित बाइचुंग भूटिया की मेज़बानी की। इस अवसर पर बाइचुंग भूटिया ने खेल अकादमी के 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों को रोल मॉडल, स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग और हाई-परफॉर्मेंस खेलों के तकनीक से अवगत कराया साथ ही अनुशासन व निरंतरता की अहमियत पर बल दिया।बालको ने 2024 में फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल व तैराकी…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 05 FEB 2026 11:49AM by PIB Raipur विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज), रायपुर के बाल रोग विभाग द्वारा एक गरिमामय एवं भावनात्मक समारोह का आयोजन कर कैंसर से सफलतापूर्वक उपचार प्राप्त कर चुके बच्चों एवं किशोरों के साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प को सम्मानित किया गया। “आशा और संकल्प की कहानियाँ” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया गया कि समय पर पहचान और निरंतर उपचार से कैंसर पर…

Read More

प्रविष्टि तिथि: 05 FEB 2026 2:30PM by PIB Raipur केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 07 से 09 फ़रवरी, 2026 तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान श्री शाह राज्य में आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा, विकासात्मक विमर्श तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे के पहले दिन 07 फ़रवरी, 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आगमन के पश्चात होटल मेफेयर, रायपुर में रात्रि 08:00 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं सुरक्षा विषयों पर चर्चा की जाएगी।…

Read More