Author: Manpreet Singh

वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं विधायक श्री किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित रायपुर, 06 फरवरी 2026 स्थानीय सर्किट हाऊस में शुक्रवार की शाम उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एक गरिमामय समारोह में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जब जमीनी स्तर पर उतरा, तो हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं विधायक श्री किरण सिंह देव ने विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लोगों को सामग्री और सहायता राशि वितरित कर सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ किया। कार्यक्रम के दौरान सबसे…

Read More

रायपुर, 06 फरवरी 2026 संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पण्डूम 2026 कार्यक्रम की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज निरीक्षण कर जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आयोजन की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों में प्रदर्शित बस्तर की पारंपरिक कला, संस्कृति एवं स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और जनसहभागिता से परिपूर्ण हो। निरीक्षण के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा की जा रही सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों का अभ्यास देखकर…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा कक्षा 12वीं के उन विद्यार्थियों के लिए, जो इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, “बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के टिप्स” विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। यह वेबिनार 04 फरवरी 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रभावी रणनीतियाँ प्रदान करना तथा परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बढ़ाना था। सत्र के दौरान स्मार्ट स्टडी प्लानिंग, प्रभावी रिवीजन तकनीक, उच्च अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर लेखन कौशल,…

Read More

श्रीमती श्यामबती ने बेटियों के भविष्य को दी सुरक्षित दिशा रायपुर, 06 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार प्रदान कर रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्यभर में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत बनचपई की निवासी श्रीमती श्यामबती कोर्राम इसका प्रेरक उदाहरण हैं। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी श्रीमती कोर्राम को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही…

Read More

अब नहीं जाना पड़ता अन्य जिलों में, पांच हजार से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ रायपुर, 06 फरवरी 2026 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (जीवनधारा) के अंतर्गत एमसीबी जिले में किडनी रोगियों को निःशुल्क हेमोडायलिसिस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अब तक पांच हजार से अधिक मरीजों को लाभ मिल चुका है। यह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्हें पहले उपचार के लिए अन्य जिलों अथवा राज्य के बाहर जाना पड़ता था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने…

Read More

योजना के तहत प्राप्त प्रशिक्षण से आलोक को मिला रोजगार, बने आत्मनिर्भर रायपुर, 06 फरवरी 2026 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम खैरवार निवासी श्री आलोक घृतलहरे की जिंदगी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से संवर गई है। उन्होंने योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने और अपने जीवन को नई दिशा दी। आलोक घृतलहरे ने बताया कि वे एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। रोजगार की तलाश और भविष्य को बेहतर बनाने…

Read More

घर की छत बनी ’पावर हाउस’, घर का बिजली बिल हुआ शून्य रायपुर, 06 फरवरी 2026 शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों के जीवन में उजियारा फैला रही है। इस योजना का लाभ उठाकर न केवल लोग बिजली बिल के बोझ से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि बिजली बेचकर ’ऊर्जादाता’ की नई पहचान भी बना रहे हैं। सरगुजा जिले अंतर्गत लखनपुर के रहने वाले श्री अखिलेश कुमार राजवाड़े के लिए अब सूरज की किरणें केवल उजाला ही नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि भी लेकर आ रही हैं। ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’…

Read More

सोना कैवर्त्य को दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में मिला सम्मान रायपुर, 06 फरवरी 2026 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई है। फुटकर व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना ने लोरमी के एक साधारण फल विक्रेता श्री सोना कैवर्त्य की किस्मत बदल दी। योजना के माध्यम से व्यवसाय को नई ऊंचाईयां देकर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में शामिल होकर जिले को गौरवान्वित किया। श्री सोना कैवर्त्य की उद्यमिता और योजना के सफल क्रियान्वयन को देखते हुए उन्हें…

Read More

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित 40 माओवादियों को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा मुख्यधारा में लौटने के बाद चौगेल कैंप में दिया जा रहा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण रायपुर, 06 फरवरी 2026 अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो तो जीवन में हर काम आसान हो जाता है। इस कथन को आत्मसमर्पित माओवादियों ने चरितार्थ किया है। जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा की राह अख्तियार किया था, आज उन्हीं हाथों को राज्य की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत कुशल और दक्ष बनाने की कवायद जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। शासन की…

Read More

रायपुर, 06 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उन्नत जनपद पंचायतों की स्थापना के उद्देश्य से बीडीओ एवं सीईओ हेतु छः दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जनवरी से 01 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान, ओडिशा, गुजरात, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों से आए कुल 26 अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में पूर्ण संतृप्ति लाने हेतु नेतृत्व द्वारा समृद्ध विकासखंडों का निर्माण विषय के…

Read More