- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में मनाई दिवाली, सपरिवार आतिशबाजी करते हुए प्रदेशवासियों को दी बधाई
- रायगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- रायगढ़ : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : बरपाली में शेड और सीसी रोड का लोकार्पण, सामुदायिक भवन एवं नए तालाब का भूमिपूजन
- रायपुर : मल्दा में क्षेत्रवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
Author: Manpreet Singh
राजनांदगांव के विकास को नई गति: 2 हजार सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम सहित 226 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन रायपुर ,14 मार्च 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 226 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने राजनांदगांववासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमिपूजन केवल विकास कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि शहर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के भौतिकी विभाग, द्वारा 12–13 मार्च 2026 को दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन “क्वांटम मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज़ (NCQMD-2026)” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें शोधार्थी, संकाय सदस्य तथा औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल थे। सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने क्वांटम मैटेरियल्स अनुसंधान के उभरते क्षेत्रों जैसे क्वांटम डॉट्स, 2D मैटेरियल्स, सुपरकंडक्टिंग मैटेरियल्स, स्पिन्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर मैटेरियल्स तथा क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीकों पर अपने विचार और शोध कार्य प्रस्तुत किए।इस अवसर पर प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. प्रोनेंदु चतुर्वेदी (SSPL-DRDO, दिल्ली), डॉ. शशि प्रभाकर (PRL, अहमदाबाद) तथा शिक्षाविद् प्रो.…
बिहान से बदली जिंदगी, मेहनत और हौसले से भरी उड़ान होटल व्यवसाय, मुर्गी पालन और ईंट निर्माण कार्य से हो रही 1 लाख 75 हजार रुपए से अधिक की वार्षिक आय रायपुर, 13 मार्च 2026 आज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं। ऐसी ही कहानी है मोहला मानपुर अम्बागढ़ जिले की श्रीमती पांचो जयते की, जिन्होंने संघर्ष भरे जीवन से आगे बढ़ते हुए मेहनत, साहस और बिहान मिशन के सहयोग से अपने परिवार की आर्थिक…
मैनपाट में 4.80 हेक्टेयर भूमि आवंटित, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम रायपुर, 13 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ नाम से प्रसिद्ध मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा मैनपाट में 4.80 हेक्टर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की गई है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि इस भूमि पर आधुनिक एवं बहुउपयोगी पर्यटन–आवासीय परिसर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्राकृतिक परिवेश के अनुरूप विकसित होने वाली यह परियोजना…
प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मेला में किसानोपयोगी नवीन तकनीकें भी प्रदर्शित की जाएंगी रायपुर, 13 मार्च 2026 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्वामी विवेकानंद अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय द्वारा 14 एवं 15 मार्च को आयोजित दो दिवसीय एल्युमिनाई मीट ”एग्री टेक मिलन 2026“ में महाविद्यालय के पांच सौ से अधिक पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस एल्युमिनाई मीट में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यों से लगभग ढ़ाई सौ भूतपूर्व विद्यार्थियों के आने की संभावना है। इस अवसर पर दो दिवसीय प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मेला भी आयोजित किया जाएगा जिसमें कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न किसानोपयोगी नवीन प्रौद्यौगिकियां प्रदर्शित की…
रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
रायपुर, 13 मार्च 2026 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के तीन मेधावी छात्रों को 12 मार्च 2026 को कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सेमिनार हॉल में आयोजित एक समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने-अपने शैक्षणिक वर्षों में कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा (बेमेतरा) की प्रथम वर्ष की छात्रा दिलेश्वरी साहू, शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर के द्वितीय वर्ष के छात्र देविदत्त जेना तथा कृषि महाविद्यालय, रायपुर की तृतीय वर्ष की छात्रा अनुष्का…
छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ आदि रंग, परिधान और हाट के रंगों में रंगा जनजातीय परब जनजातीय समाज का रैंप शो में दिखा उत्साह रायपुर, 13 मार्च 2026 राजधानी में आदि परब का रंगारंग आज आगाज हुआ। जनजातीय समाज के इस दो दिवसीय उत्सव में छत्तीसगढ़ सहित तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार शामिल हो रहे हैं। आदि परब की थीम ’परम्परा से पहचान तक’ रखी गई है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कल 14…
नई दिल्ली में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में शामिल हुईं राज्य की 75 महिलाएं केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल की मौजूदगी में देशभर की अमृत मित्रों के साथ साझा किए अपने काम के अनुभव रायपुर, 13 मार्च 2026 केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। राज्य की दो महिलाओं, बिलासपुर नगर निगम की श्रीमती रुक्मिणी गोस्वामी और लोरमी की श्रीमती हेमलता खत्री ने केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल की मौजूदगी में देशभर…
संलिप्त लोगों के विरुद्ध की गई कड़ी कार्रवाई रायपुर, 13 मार्च 2026 प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर अवैध मादक पदार्थों की खेती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन और प्रशासन के सभी अधिकारियों को इस मामले की गंभीरता से जांच करने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में आयुक्त, भू-अभिलेख…
प्रदेश के जिलों में 29 गौधाम का होगा उद्घाटन घुमंतू और निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए राज्य में 1460 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य रायपुर, 13 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश के संरक्षण तथा उनके समुचित व्यवस्थापन के लिए “गौधाम योजना” की शुरुआत की जा रही है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर जिले के गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रेक्षागार में आयोजित कार्यक्रम से करेंगे। योजना के अंतर्गत राज्य के अन्य जिलों में भी 29 गौधामों का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि एवं…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

