- 12 नवंबर, 2026 को मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने (Leveraging Free Trade Agreement – FTAs)” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
- ₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़
- दीपावली पर CM धामी का प्रदेशवासियों के नाम संदेश, देवभूमि के हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना….
- दीपिंदर गोयल के TEMPLE डिवाइस का बड़ा खुलासा, बिना माइक्रोफोन कैसे सुनेगा आपकी बात?
- टाटा ग्रुप की वोल्टास में बड़ा बदलाव : चेयरमैन पद छोड़ेंगे नोएल टाटा,जानें कौन संभालेगा कमान
- Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा : स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान
- लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत श्री तोखन साहू ने लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा में किया जनसंपर्क, विभिन्न प्रभावशाली व्यक्तियों से की मुलाकात
- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 13 नवंबर को कंतेली आगमन की तैयारियों की संभाली कमान, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक
Author: Manpreet Singh
कुल 90.5 किमी लंबाई के 15 फोरलेन सड़कों का होगा निर्माण फोरलेन सड़कों के विस्तार से सुरक्षित यातायात के साथ आर्थिक प्रगति का आधार भी मजबूत होगा – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर, 8 अप्रैल 2026 प्रदेशवासियों को यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सड़कें उपलब्ध कराने लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए मंजूर किए हैं। हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रमुख सड़कों पर…
सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे आई-गॉट साधना सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मिशन कर्मयोगी कार्यशाला हुई आयोजित रायपुर, 08 अप्रैल 2026 मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम से अपने विभाग को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ऑन-बोर्ड हो जाये मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होने को कहा है। राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता अनुसार विभागीय स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षित…
आयोग चुनावों को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में लेता है : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रायपुर, 08 अप्रैल 2026 भारत निर्वाचन आयोग ने 07 अप्रैल को नई दिल्ली में असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के आगामी आम चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (IEVP), 2026 की शुरुआत की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI)…
2.8 करोड़ पौधों ने बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर रायपुर, 08 अप्रैल 2026 औषधीय पौधों की खेती किसानों के लिए कम लागत में अधिक मुनाफा का एक बेहतरीन विकल्प बन रही है, जिससे ग्रामीण समृद्धि आ रही है। वन विभाग द्वारा किसानों को खेती के लिए निःशुल्क पौधे वितरित जा रहे हैं, वहीं घरों की बाड़ी और शहरी क्षेत्रों में हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए भी निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही वन क्षेत्रों में भी इन पौधों का रोपण किया गया है, जिससे हरियाली और जैव विविधता को बढ़ावा मिल रहा है। किसान…
किसानों को 314 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही मदद रायपुर, 8 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र में स्थायित्व लाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में राज्य के 25.28 लाख किसानों को 12 हजार करोड़ रूपए की आदान सहायता के रूप में प्रदाय किए गए। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा धान पर निर्भरता…
महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर रायपुर, 08 अप्रैल 2026 कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धंवईपुर नवापारा से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जो यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अवसर और मेहनत के बल पर जीवन की दिशा बदली जा सकती है। श्रीमती सुरेखा जायसवाल की यह यात्रा संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक पहुंचने का उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता…
रायपुर, 08 अप्रैल 2026 साझा प्राकृतिक संसाधनों (कॉमन्स) के सुशासन और सामुदायिक संरक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग” का आयोजन 9 एवं 10 अप्रैल को सबेरे 10:30 बजे से ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सेक्टर-24, नवा रायपुर में किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से “प्रॉमिस ऑफ कॉमन्स” पहल के अंतर्गत विभिन्न साझेदार संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में नीति-निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता, सामुदायिक प्रतिनिधि, शोधकर्ता एवं मीडिया से जुड़े लोग भाग लेकर कॉमन्स के सुशासन, सामुदायिक प्रबंधन और संस्थागत तंत्र पर विचार-विमर्श करेंगे। 9 अप्रैल को उद्घाटन सत्र में प्रमुख…
प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली राज्य स्तरीय विभागीय बैठक नगरीय निकायों के माध्यम से आश्रम-छात्रावासों के सेप्टिक टैंकों की हो सफाई आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश मरम्मत, रंग-रोंगन, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था कराने सहायक आयुक्तों को दो माह की मोहलत नवीन छात्रवृत्ति व्यवस्था से लाखों विद्यार्थी हुए लाभान्वित, पारदर्शी बनाने अब ऑनलाइन व्यवस्था लंबित वन अधिकार प्रकरणों का 15 दिन में निराकरण करने के दिए निर्देश रायपुर, 08 अप्रैल 2026 आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आज मंत्रालय में प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता…
किसानों को मिलेगा सस्ता जैव उर्वरक रायपुर, 08 अप्रैल 2026 रायगढ़ जिले में स्थित शासकीय कृषि प्रक्षेत्र बेहरामार में नील-हरित शैवाल (ब्लू-ग्रीन एल्गी) के उत्पादन प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। यह पहल किसानों को किफायती दर पर जैविक उर्वरक उपलब्ध कराने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नील-हरित शैवाल, जिसे वैज्ञानिक रूप से सायनोबैक्टीरिया कहा जाता है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी है। यह प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन स्थिरीकरण की प्रक्रिया के माध्यम से भूमि में पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके…
16 दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर 5 को कारण बताओ नोटिस निगरानी के लिए दल गठित, शिकायतों हेतु कंट्रोल रूम स्थापित रायपुर, 08 अप्रैल 2026 आगामी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए रायगढ़ जिले में रासायनिक उर्वरकों की उचित दर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के विरुद्ध सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दो दिनों के दौरान 16 उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रय केंद्रों गोयल फर्टिलाइजर रायगढ़, मेसर्स किसान इंटरप्राइजेज रायगढ़, अन्नपूर्णा खाद भंडार…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

