Author: Manpreet Singh

मुख्यमंत्री साय सहित बड़ी संख्या में मंत्री, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दी भावभीनी विदाई Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर | 9 अप्रैल 2026 रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल की पूजनीय चाची, स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्री केदार कश्यप, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल को नमन किया। इसके…

Read More

वित्तीय समावेशन एवं सूक्ष्म-उद्यमों की वृद्धि को गति देने में संलग्न मुख्य बातेंपीएमएमवाई सशक्तिकरण और आकांक्षा पूर्ति का एक प्रभावशाली साधन बनकर उभरी है, जिसके अंतर्गत 57 करोड़ से अधिक ऋण बांटे गये हैं और 40.07 लाख करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है।चार विशिष्ट ऋण श्रेणियों-शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस-के माध्यम से आसान ऋण उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।विनिर्माण, व्यापार, सेवाओं और संबद्ध कृषि गतिविधियों के लिए 20 लाख रुपये तक के बिना जमानत के ऋण प्रदान किए जाते हैं।वित्त वर्ष 2024-25 में कुल ऋण खातों में से लगभग 60 महिलाओं और लगभग 21 प्रतिशत नए उद्यमियों के लिए सुनिश्चित करके वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ किया गया है।पिछले एक दशक में, पीएमएमवाई एक अधिक प्रौद्योगिकी-आधारित, एकीकृत और सतत ऋण ढांचे के रूप में विकसित हुई है।मएमवाई पीएम मुद्रा योजना: “गैर वित्तपोषित को वित्तीय सहायता” भारत के शहरों, कस्बों और गांवों में लाखों छोटे उद्यमी स्थानीय अर्थव्यवस्था को अपने छोटे लेकिन महत्वपूर्ण व्यवसायों के माध्यम से संचालित करते हैं, जिनमें पड़ोस की दुकानें और मरम्मत सेवाओं से लेकर लघु विनिर्माण और परिवहन गतिविधियां शामिल हैं। ये सूक्ष्म व्यवसाय न केवल आजीविका प्रदान करते हैं, बल्कि सामुदायिक स्तर पर रोजगार और आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराते हैं। हालांकि, लंबे समय तक उनकी वृद्धि बैंक ऋण तक सीमित पहुंच के कारण बाधित रही। इनमें से कई मित्रों, परिवार या स्थानीय साहूकारों से उधार लेने पर निर्भर रहते थे, क्योंकि उनके पास अक्सर जमानतदार और औपचारिक वित्तीय दस्तावेज नहीं होते थे, जो संस्थागत ऋण के लिए आवश्यक होते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) का शुभारंभ 8 अप्रैल 2015 को हुआ जिसने इस अंतर को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। “गैरवित्तपोषित को वित्तीय सहायता प्रदान करने” के दृष्टिकोण के साथ, यह योजना ऋण तक पहुंच को बेहतर बनाती है और 20 लाख रुपये तक के बिना जमानत के ऋण प्रदान करती है। इसके लाभार्थियों में विनिर्माण, व्यापार, सेवाओं और संबद्ध कृषि गतिविधियों से जुड़े गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि सूक्ष्म और लघु उद्यम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2026 तक, इस योजना के अंतर्गत 40.07 लाख करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जा चुके हैं जो 57 करोड़ से अधिक खातों के माध्यम से संभव हुआ है। इनमें से 12 करोड़ से अधिक खाते नए उद्यमियों के हैं-जो औपचारिक वित्तीय प्रणाली में उन्हें शामिल करने में पीएमएमवाई की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। पिछले एक दशक में, पीएमएमवाई एक सशक्तिकरण और आकांक्षा पूर्ति के प्रभावशाली साधन के रूप में विकसित हुई है। इसने जमीनी स्तर पर उद्यमिता को मजबूत किया है, वित्तीय समावेशन को गहरा किया है और भारत की स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं के सतत विकास को समर्थन दिया है। अंतिम छोर तक ऋण उपलब्ध कराना: ढांचा पीएमएमवाई एक त्रि-स्तरीय संस्थागत ढांचे के माध्यम से संचालित होती है, जिसमें माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड (मुद्रा), सदस्य ऋणदाता संस्थान (एमएलआई) और लाभार्थी (ऋण पाने वाले) शामिल हैं। यह ढांचा एक मध्यस्थ-आधारित मॉडल के माध्यम से औपचारिक वित्तीय संस्थानों से सूक्ष्म उद्यमों तक ऋण के सुगम प्रवाह को सुनिश्चित करता है। माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी एक सहायक संस्था के रूप में कार्य करती है, जो विभिन्न ऋणदाता संस्थानों के नेटवर्क को पुनर्वित्त सहायता प्रदान करती है, जिससे सूक्ष्म उद्यम क्षेत्र तक संस्थागत ऋण का प्रवाह संभव हो पाता है। पीएमएमवाई के अंतर्गत एमएलआई के माध्यम से ऋण प्रदान किए जाते हैं, जिनमें अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी), स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और माइक्रो फाइनेंस संस्थान (एमएफआई) शामिल हैं। ये संस्थान सीधे ऋण लेने वालों को ऋण प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जिससे अंतिम छोर तक ऋण की पहुंच सुनिश्चित होती है। पीएमएमवाई के अंतर्गत ऋण प्राप्तकर्ता वे सूक्ष्म उद्यमी हैं, जो विनिर्माण, व्यापार, सेवाओं और संबद्ध कृषि गतिविधियों में जुटे हुए हैं। वे आय सृजन गतिविधियों को समर्थन देने, व्यवसाय संचालन को बनाए रखने और अपने उद्यमों का विस्तार करने के लिए बिना जमानत के ऋण प्राप्त करते हैं। इस व्यवस्थित ढांचे के माध्यम से, पीएमएमवाई वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देती है और उद्यमिता को प्रोत्साहित करती है। क्या आप जानते हैं?वित्त वर्ष 2024-2025 में, मुद्रा लिमिटेड ने 827 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा दर्ज किया है। इसके साथ ही, कंपनी ने अपने मध्यस्थ भागीदारों को सहयोग देना जारी रखते हुए, आत्म-निर्भरता की दिशा मेंअपनी यात्रा को और मज़बूत किया है। पीएमएमवाई का दायरा मुद्रा ऋण विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए प्रदान किए जाते हैं, जो आय सृजन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देते हैं। ये ऋण मुख्यतः निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए दिए जाते हैं: विशेष ऋण के जरिये हर चरण पर उद्यमों का समर्थन व्यवसाय की आवश्यकताओं के आधार पर आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए, पीएमएमवाई के अंतर्गत ऋणों को चार अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है-शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस। यह वर्गीकरण उद्यमों के विकास के विभिन्न चरणों और उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया गया है। शिशु शिशु श्रेणी के अंतर्गत 50,000 रुपये तक के ऋण प्रदान किए जाते हैं, जो अत्यंत छोटे या प्रारंभिक चरण के व्यवसायों के लिए निर्धारित हैं। यह श्रेणी उन व्यक्तियों की सहायता करती है जो नए उद्यम शुरू कर रहे हैं या बहुत छोटे स्तर पर कार्य कर रहे हैं, जैसे छोटी खुदरा दुकानें, मरम्मत सेवाएं आदि। शिशु श्रेणी की विशेषता इसकी आसान उपलब्धता है, जिसमें बिना किसी क्रेडिट इतिहास या जमानत के भी उद्यमियों को ऋण मिल सकता है। यह प्रावधान सबसे वंचित उद्यमियों को भी एक विचार को वास्तविक व्यवसाय में बदलने का अवसर प्रदान करता है। किशोर किशोर श्रेणी के अंतर्गत 50,000 रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के ऋण प्रदान किए जाते हैं। यह श्रेणी उन नए उद्यमों के साथ-साथ उन व्यवसायों के लिए भी उपयुक्त है, जिन्होंने अपना संचालन शुरू कर दिया है और जिन्हें स्थायित्व, कार्यशील पूंजी या व्यवसाय के सीमित विस्तार के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता होती है। तरुण तरुण श्रेणी के अंतर्गत 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के ऋण प्रदान किए जाते हैं। यह श्रेणी उन विकसित हो रहे उद्यमों की सहायता करती है, जो अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, उपकरणों में निवेश करना चाहते हैं या उत्पादन क्षमता बढ़ाना चाहते हैं। तरुण प्लस तरुण प्लस श्रेणी पीएमएमवाई की नवीनतम श्रेणी है जिसे 2024 में शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के ऋण प्रदान किए जाते हैं। यह उन ऋण लेने वालों के लिए है, जिन्होंने तरुण श्रेणी के अंतर्गत पूर्व ऋणों का सफलतापूर्वक भुगतान किया है और स्थायी व्यवसायिक प्रदर्शन दिखाया किया है। यह प्रावधान उद्यमों को आगे विस्तार करने और उच्च स्तर की व्यावसायिक गतिविधियों की ओर बढ़ने में सक्षम बनाता है।…

Read More

आर्टिकल श्री प्रतापराव जाधव. Raipur chhattisgarh VISHESH अब जबकि भारत सभी के लिए न्यायसंगत, समावेशी और समग्र स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हमें एक मौलिक प्रश्न पूछना होगा: हम अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक सही समय पर गुणवत्तापूर्ण देखभाल पहुंचना कैसे सुनिश्चित करें?इसका जवाब केवल बुनियादी ढांचे के विस्तार या उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग में ही नहीं, बल्कि उन प्रणालियों को मजबूत करने में भी निहित है जो स्वाभाविक रूप से सुलभ, सस्ती और समुदायों के भरोसे पर खरे उतरते हों। इस संदर्भ में, होम्योपैथी भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों…

Read More

आर्टिकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Raipur chhattisgarh VISHESH 21वीं सदी की विकास यात्रा में हमारा भारत एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण की ओर आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत करने वाली एक बड़ी पहल के साक्षी बनने वाले हैं। यह ऐसा अवसर है, जब समानता, समावेशन और जनभागीदारी के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता एक नए रूप में सामने आएगीहै। यह ऐसा समय है, जब हमारे देश की संसद को एक महत्वपूर्ण दायित्व निभाना है। उसे ऐसा कदम आगे बढ़ाना है, जो हमारे लोकतंत्र को अधिक व्यापक एवं और अधिक प्रतिनिधिक बनाए। संसद का…

Read More

रायपुर, 08 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन 09 अप्रैल 2026 को दोपहर बजे पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में किया जाएगा। यह बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें राज्यभर के लगभग 751 विद्यालयों के प्राचार्य भाग लेंगे। बैठक में आगामी शिक्षा सत्रं के बोर्ड परीक्षा परिणामों के लक्ष्य निर्धारण, नीट (NEET) एवं जी (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों…

Read More

तकनीक, तत्परता और जनसहभागिता से सुरक्षित हो रहे कवर्धा के वन रायपुर, 08 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कवर्धा परियोजना मंडल में वनों की सुरक्षा अब तकनीक और त्वरित कार्रवाई के समन्वय से और अधिक प्रभावी हो गई है। 25 हजार 436 हेक्टेयर के विशाल वन क्षेत्र, जो 25 बीटों में विभाजित है, की निगरानी के लिए ‘फायर अलर्ट’ सिस्टम सक्रिय किया गया है, जिससे आग की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण संभव हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा FMIS (फॉरेस्ट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) के माध्यम से सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को…

Read More

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर, प्रतिमाह कमा रही 10 हजार से 40 हजार रूपए तक रायपुर, 08 अप्रैल 2026 जहां चाह-वहां राह, इस युक्ति को चरितार्थ किया है सविता ने, मुंगेली जिले के पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अमलडीहा निवासी श्रीमती सविता यादव आज स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बन गई हैं। कभी आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से जूझने वाली सविता यादव आज अपने हुनर और मेहनत के दम पर सशक्त जीवन जी रही हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही सविता यादव के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। अब वे अपने परिवार की…

Read More

कृषि विभाग की योजना से किसान गंगाराम की बदली तस्वीर रायपुर, 08 अप्रैल 2026 कृषि विभाग की योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेकर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कृषक श्री गंगाराम ने खेती और पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जिले के ग्राम जीराटोला के किसान श्री गंगाराम के पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है और पशुपालन भी उनकी आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। वर्तमान में उनके पास 15 गाय और 2 भैंस हैं, जिनके माध्यम से वे दूध उत्पादन कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। पहले पशुओं के लिए पर्याप्त और पौष्टिक चारे की व्यवस्था नहीं हो…

Read More

अंतरराष्ट्रीय अवसरों हेतु संगोष्ठी आयोजित रायपुर, 08 अप्रैल 2026 कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में उज़्बेकिस्तान यात्रा के प्रमुख निष्कर्षों को साझा करने एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के सतत प्रयासों का हिस्सा है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ हुई। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर हुलास पाठक ने 28 फरवरी से 10 मार्च तक माननीय कुलपति के नेतृत्व में किए गए उज़्बेकिस्तान भ्रमण के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विस्तार से बताया कि…

Read More

शिक्षा में आगे बढ़ने का दे रही अवसर, बढ़ रहा दिव्यांग विद्यार्थियों का आत्मविश्वास रायपुर, 08 अप्रैल 2026 मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ यदि कोई आगे बढ़े तो कोई भी बाधा उसकी सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकती। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित “क्षितिज अपार संभावनाएं” योजना ऐसे ही विद्यार्थियों के जीवन में नई उम्मीद जगा रही है। यह योजना दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनकी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही…

Read More