Author: Manpreet Singh

मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें – श्री श्याम बिहारी जायसवाल समय पर जोखिम पहचान और समुचित रेफरल से मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी संभव रायपुर, 10 अप्रैल 2026 प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति, गुणवत्ता और प्रभावशीलता का समग्र आकलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में शुक्रवार को सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियो की एक दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक माननीय स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें…

Read More

कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल रायपुर, 10 अप्रैल 2026 कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जहां पहले सड़क, संचार और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल थी, वहीं अब नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता तथा राज्य शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में विकास दिखने लगा है। नक्सल प्रभाव के कारण वर्षों तक इस क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण रहा। दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा कारणों से पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा…

Read More

रायपुर, 10 अप्रैल 2026 भारत सरकार की अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति केन्द्र प्रवर्तित योजना है, जिसमें केन्द्रांश 60 प्रतिशत एवं राज्यांश 40 प्रतिशत है। भारत सरकार द्वारा केन्द्रांश का 60 प्रतिशत राशि सीधे विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी पोर्टल के माध्यम से हस्तांतरित किया जाता है, अतः बजट में प्रावधानित केन्द्रांश राशि की बचत हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभाग द्वारा स्वीकृत बजटीय प्रावधानों के अंतर्गत योजनाओं का क्रियान्चयन निर्धारित वित्तीय नियमों, प्रशासनिक स्वीकृतियों एवं प्रक्रियात्मक प्रावधानों के अनुरूप किया गया है। व्यय की सतत् समीक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जाती है। …

Read More

कॉमन्स संवाद सम्मेलन में विशेषज्ञों ने सामुदायिक शासन पर दिया जोर छत्तीसगढ़ कॉमन्स क्विनिंग’ के समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री श्री नेताम रायपुर, 10 अप्रैल 2026 आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों में जनजातीय समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 10 करोड़ से अधिक जनजातीय समुदाय हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीयों का जल, जंगल, जमीन, नदी-नालों और पहाड़ों में अटूट आस्था है। जनजातीय समुदाय पेड़ पौधों, नदी-नालों में देवी-देवताओं का वास मानते हैं और इन्ही संस्कृति और परंपराओं के कारण…

Read More

जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल” रायपुर,10 अप्रैल 2026 बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे के बाद हो रहा सर्वांगीण विकास है। यह पहल लाल आतंक के साये को मिटाकर शांति, विश्वास और विकास की एक नई कहानी लिख रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन एवं राज्य शासन के समन्वित प्रयासों से अब ग्राम हेटारकसा के 63 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए जा चुके हैं। दो सोलर पंप आधारित जल टंकियों के माध्यम से प्रत्येक घर में नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर…

Read More

राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी रायपुर, 10 अप्रैल 2026 औद्योगिक एवं केमिकल डिजास्टर के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के लिए राज्य स्तरीय औद्योगिक आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार गृह मंत्रालय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में औद्योगिक या केमिकल आपदा के अवसर की जाने वाली सावधानियां डिजास्टर के समय की व्यापक तैयारियां पहले से करने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। …

Read More

ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ सांसद और विधायक हुए शामिल रायपुर, 10 अप्रैल 2026 माओवाद मुक्त बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुलभ हो रही है और विकास कार्यों को भी गति मिल रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम चिंगनार में शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग और केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। सांसद और विधायक ने शासन की…

Read More

रायपुर, 10 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ गिग एवं प्लेटफॉर्म आधारित अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ गिग श्रमिकों के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों के समाधान हेतु रायपुर स्थित महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी में रविवार, 12 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उक्त संगोष्ठी में गिग मजदूरों के भविष्य, सामाजिक सुरक्षा, उत्थान एवं विधिक प्रावधानों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गिग श्रमिकों की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण, उनके समक्ष उपस्थित समस्याओं की पहचान तथा सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना…

Read More

फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर, 10 अप्रैल 2026 सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार, ग्राम उरंगा-बरिमा (तहसील मैनपाट) में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि की फसल क्षति मुआवजा निर्धारण का दायित्व श्रीमती संगीता भगत, राजस्व निरीक्षक और श्री चन्द्रदेव मिर्रे, पटवारी को सौंपा गया था। जांच में पाया गया कि उक्त कर्मचारियों द्वारा मूल (सेटलमेंट) रकबा से अधिक रकबा दर्ज किया गया। साथ ही…

Read More

योजनाओं से संवर रहा भविष्य रायपुर, 10 अप्रैल 2026 कांकेर जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम तुलतुली आज विकास की नई राह पर अग्रसर है। कभी नक्सल प्रभाव और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझने वाला यह गांव अब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से तेजी से बदल रहा है। ग्रामीणों को अब योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ उनका लाभ भी मिलने लगा है। ग्राम की निवासी श्रीमती मायाबती हिचामी इस बदलाव की जीवंत मिसाल हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके परिवार की स्थिति में सुधार…

Read More