- ₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़
- दीपावली पर CM धामी का प्रदेशवासियों के नाम संदेश, देवभूमि के हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना….
- दीपिंदर गोयल के TEMPLE डिवाइस का बड़ा खुलासा, बिना माइक्रोफोन कैसे सुनेगा आपकी बात?
- टाटा ग्रुप की वोल्टास में बड़ा बदलाव : चेयरमैन पद छोड़ेंगे नोएल टाटा,जानें कौन संभालेगा कमान
- Bosch के शेयरधारकों को बड़ा तोहफा : स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान
- लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत श्री तोखन साहू ने लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा में किया जनसंपर्क, विभिन्न प्रभावशाली व्यक्तियों से की मुलाकात
- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 13 नवंबर को कंतेली आगमन की तैयारियों की संभाली कमान, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक
- दुर्ग में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित
Author: Manpreet Singh
ऑटो रिक्शा और किराना व्यवसाय से सूरजपति बनीं आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल रायपुर, 10 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से प्रदेशभर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम तारागी की निवासी श्रीमती सूरजपति की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सूरजपति आज वर्षिक लगभग 1.80 लाख रुपये…
बिहान योजना से बनी लखपति दीदी रायपुर,10 अप्रैल 2026 सुभद्रा पहले गरीबी से जूझ रही थीं, लेकिन स्वयं सहायता समूह जुड़कर एवं ऋण लेकर उन्होंने खीरा की खेती शुरू की l खीरा की खेती से प्राप्त आय से आज वह ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं l बिलासपुर जिला के कोटा के ग्राम करका की सुभद्रा ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, समूह की शक्ति और मेहनत साथ हो, तो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है। सुभद्रा समूह से जुड़कर खीरा की खेती कर आर्थिक आत्मनिर्भरता…
पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिला आशियाना रायपुर, 10 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले में हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अब लोग पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सुकून भरा जीवन जी रहे हैं। जशपुर जिले में अब तक 28 हजार से अधिक परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा चुका…
श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे रायपुर , 10 अप्रैल 2026 जगदलपुर के स्थानीय वीर सावरकर भवन में शुक्रवार को निर्माण श्रमिकों के सशक्तिकरण और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विकास की रीढ़ कहे जाने वाले श्रमिकों का न केवल सम्मान किया गया, बल्कि उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस सम्मेलन में समूचे जिले के सुदूर अंचलों से आए बड़ी संख्या में…
रायपुर, 10 अप्रैल 2026 औद्योगिक एवं केमिकल डिजास्टर के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के लिए राज्य स्तरीय औद्योगिक आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार गृह मंत्रालय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में औद्योगिक या केमिकल आपदा के अवसर की जाने वाली सावधानियां डिजास्टर के समय की व्यापक तैयारियां पहले से करने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के…
कच्चे से पक्के घर तक का सफर, अब नहीं टपकती छत रायपुर, 10 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के माध्यम से गरीब परिवारों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राज्य में आवास निर्माण की गति ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिससे लाखों परिवार अब कच्चे घरों की परेशानियों से मुक्त होकर सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।प्रदेश में वर्ष 2025-26 के दौरान ही 6 लाख से अधिक पक्के मकानों का निर्माण पूरा किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं…
रायपुर, 10 अप्रैल 2026 मिट्टी की घटती उर्वरता और रासायनिक उर्वरकों पर बढ़ती निर्भरता को लेकर कृषि विभाग गंभीर दिखाई दे रहा है। जिसके बेहतर व समाधान के रूप में विभाग द्वारा सूरजपुर जिले के किसानों से, हरी खाद अपनाने का आह्वान किया है।कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बढ़ती जनसंख्या और घटते जोत के कारण किसान एक ही भूमि पर सघन खेती करने को विवश हैं। इससे मिट्टी में जैविक कार्बन एवं पोषक तत्वों की तेजी से गिरावट आ रही है। रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग और पशुधन में कमी के चलते गोबर खाद की उपलब्धता भी घटती…
त्रुटिरहित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें प्रेक्षक : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह रायपुर, 10 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मई जून-2026 की तैयारियों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज निर्वाचक नामावली प्रेक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने की।राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से…
रायपुर, 10 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ गिग एवं प्लेटफॉर्म आधारित अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ गिग श्रमिकों के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों के समाधान हेतु रायपुर स्थित महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी में रविवार, 12 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उक्त संगोष्ठी में गिग मजदूरों के भविष्य, सामाजिक सुरक्षा, उत्थान एवं विधिक प्रावधानों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गिग श्रमिकों की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण, उनके समक्ष उपस्थित समस्याओं की पहचान तथा सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना…
धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मत रायपुर, 10 अप्रैल 2026 बकरी और मुर्गीपालन ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता का एक सशक्त और कम लागत वाला जरिया है। बिहान जैसी सरकारी योजनाओं से प्रशिक्षित होकर महिलाएं न केवल स्व-रोजगार कर रही हैं, बल्कि सालाना एक लाख से अधिक की कमाई कर परिवार की स्थिति सुदृढ़ बना रही हैं। यह व्यवसाय कम जगह में अधिक मुनाफा और पशु सखी के माध्यम से सही प्रबंधन प्रदान करती हैं। महिलाएं संगठित होकर बकरी पालन और पोल्ट्री; मुर्गीपालन के माध्यम से लखपति बन रही हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल रही है। …
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

