Author: Manpreet Singh

ईंधन बचत का संदेश देते हुए एक ही बस में सवार होकर पहुंचे जिला स्तरीय अधिकारी स्वास्थ्य विभाग को मिले सर्वाधिक 150 आवेदन, राशन, आधार और किसान योजनाओं के लिए पहुंचे ग्रामीण ​रायपुर, 16 मई 2026 शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए चलाए जा रहे व्यापक जनसमस्या निवारण अभियान “सुशासन तिहार 2026” के तहत नारायणपुर जिले के सुदूर अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई किरण दिखाई दे रही है। जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम रेकावाया में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों का भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां एक ही छत…

Read More

राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है-श्री राजेश अग्रवाल रायपुर, 16 मई 2026 पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर स्थित नमनाकला वार्ड क्रमांक 14 सरना में प्रस्तावित शिव मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। मंदिर केवल पूजा-अर्चना…

Read More

2 घण्टे में हो गया जगदीश की समस्या का समाधान रायपुर, 16 मई 2026 बलौदाबाजार जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कुसमी में शनिवार को सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में एक संवेदनशील दृश्य देखने को मिला जब कलेक्टर कुलदीप शर्मा एक बुजुर्ग के पास बैठकर समस्या सुनी और खुद बुजुर्ग आवेदक के लिये आवेदन लिखा। कलेक्टर ने आवेदन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश एसडीएम को दिये जिस कार्यवाही करते हुए पर 2 घंट में समस्या का समाधान कर दिया गया। ग्राम गातापार निवासी लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश प्रसाद वर्मा सुशासन शिविर में अपनी समस्या लेकर…

Read More

सेहत के साथ युवाओं को मिल रही मुख्यधारा की रोशनी जिला प्रशासन की अनूठी पहल से संवर रही जिंदगी रायपुर, 16 मई 2026 बीते पांच साल सुकमा निवासी 39 वर्षीय श्रीमती सीमा सिंह के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं थे। माइग्रेन के दर्द से तड़पती सीमा ने राहत की चाह में दूर-दूर के बड़े शहरों के चक्कर काटे, एलोपैथी की ढेरों दवाइयां खाईं, लेकिन बीमारी जस की तस रही। निराशा के इन बादलों के बीच उम्मीद की एक किरण तब जागी, जब वे बीते 4 मई को ‘आयुष स्पेशलिटी क्लिनिक सुकमा’ पहुँचीं। यहाँ अनुभवी चिकित्सक डॉ. मनोरंजन पात्रो की…

Read More

बस्तर के पहले आवासीय खेल अकादमी की तैयारी तेज, खेल संचालक ने तैयारियों का लिया जायजा एथलेटिक्स, फुटबाॅल तथा आर्चरी का दिया जाएगा प्रशिक्षण, प्रवेश के लिए जल्द आयोजित किया जाएगा चयन ट्रायल रायपुर, 16 मई 2026 बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा और कौशल को तराशने खेल एवं युवा कल्याण विभाग जगदलपुर में जल्द ही नई अकादमी खोलने जा रहा है। यह बस्तर अंचल का पहला आवासीय खेल अकादमी होगा। यहां बालकों को एथलेटिक्स, फुटबाॅल और आर्चरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में प्रवेश के लिए विभाग द्वारा जल्द ही चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण…

Read More

अब समय पर मिलेगा खाद और कृषि सामग्री रायपुर, 16 मई 2026 छत्तीसगढ़ में चल रहा सुशासन तिहार अब ग्रामीण किसानों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। गांव-गांव आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में न सिर्फ लोगों की शिकायतों का समाधान हो रहा है, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही मिल रहा है। अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पम्पापुर निवासी किसान मौसम दास की कहानी इसी बदलते प्रशासनिक तंत्र की तस्वीर पेश करती है।मौसम दास बताते हैं कि उनके पिता अमरदास लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हुए…

Read More

गांव-गांव पहुंच रहे अफसर, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान रायपुर, 16 मई 2026 छत्तीसगढ़ में चल रहा ‘सुशासन तिहार’ अब सिर्फ सरकारी अभियान नहीं, बल्कि ग्रामीणों की जिंदगी में बदलाव की नई उम्मीद बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहा है। इसका असर अब ग्रामीण इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम बड़ादमाली में रहने वाले किसान मंजीत दास की कहानी इसी बदलती व्यवस्था की मिसाल बन गई है।ग्राम नवापारा कला निवासी मंजीत दास लंबे समय से नई…

Read More

रायपुर, 16 मई 2026 राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो हाईवा वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों को थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर दिया गया है।कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान बिना अनुमति मुरूम उत्खनन किया जाना…

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सांसद बस्तर सहित बस में सभी अधिकारियों के संग की यात्रा रायपुर, 16 मई 2026 उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर से कार्यक्रम स्थल को जाने के लिए निजी वाहन के स्थान पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ पूल वाहन के रूप में बस से सफर किया। जगदलपुर विकासखंड के नेतानार स्थित शहीद गुण्डाधुर सेवा डेरा पहुंचकर उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण…

Read More

हर जिले की हो अलग पहचान, योजनाओं से बदले जनजीवन — राज्यपाल श्री डेका रायपुर, 16 मई 2026 Raipur chhattisgarh VISHESH / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कबीरधाम जिले में विकास कार्यों के संबंध में बैठक लेकर वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को व्यापक स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को जन अभियान का रूप देना आवश्यक है, तभी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को भूजल संकट से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हर जिले की अपनी अलग पहचान हो, चाहे…

Read More