- रायपुर : दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- रायपुर : बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
- रायपुर : छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
- रायपुर : स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे दीपावली मिलन समारोह चेम्बर भवन में
Author: Manpreet Singh
हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं रायपुर, 23 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए तथा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…
सुशासन तिहार के समाधान शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ रायपुर, 23 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री ने श्री राजीम देवांगन, श्री दिलीप चक्रधारी, नेहा निषाद, श्रीमती शांति पाल, खुशबू सोनी एवं मुस्कान चक्रधारी को आयुष्मान कार्ड सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है और…
पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील एक क्लिक से मिलेगा रोजगार पाने का सुनहरा अवसर रायपुर, 23 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर में स्टॉल अवलोकन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विकसित ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल को लांच किया। इस वेब पोर्टल पर युवाओं को नियोक्ता, रिक्तियां, प्रशिक्षण की जानकारी सहित कैरियर मार्गदर्शन भी मिलेगा। युवा अपनी योग्यता और रूचि के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस वेब पोर्टल…
रायपुर, 23 मई 2026 क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणाएं की हैं। भाटापारा विकासखंड के ग्राम करहीबाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को सांस्कृतिक भवन, सड़कों के जाल और स्कूली भवनों के निर्माण की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इन घोषणाओं से न सिर्फ करहीबाजार बल्कि आसपास की कई ग्राम पंचायतों में भी विकास के नए मार्ग खुलेंगे। ग्राम करहीबाजार के विकास के लिए विशेष रूप से अधोसंरचना और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहाँ सर्व समाज के…
स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एनएमडीसी (NMDC) में खुले सुनहरे अवसर; युवा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से करियर में भरेंगे नई उड़ान प्रविष्टि तिथि: 22 MAY 2026 5:56PM by PIB Raipur ‘माय भारत’ एवं जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में कल, यानी 23 मई 2026 को जिले के शिक्षित और कुशल युवाओं के लिए एक विशेष ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शिविर’ (Pradhan Mantri Internship Scheme Camp) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से चयनित स्थानीय युवाओं को देश के प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, एनएमडीसी (NMDC) दंतेवाड़ा में इंटर्नशिप करने का एक बेहतरीन और सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। …
प्रविष्टि तिथि: 22 MAY 2026 5:51PM by PIB Raipur हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर ने ताइवान के नेशनल ची नान यूनिवर्सिटी (NCNU) के साथ एक औपचारिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर का उद्देश्य दोनों अग्रणी संस्थानों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करना है। इस समझौते को ताइवान में एनसीएनयू (NCNU) परिसर में निष्पादित और हस्ताक्षरित किया गया, जो सीमा पार शैक्षणिक साझेदारी में एक ऐतिहासिक क्षण है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बोलते हुए, एचएनएलयू के कुलपति प्रो. विवेकानंदन ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन विभिन्न अंतर-विषयक क्षेत्रों (interdisciplinary…
माई भारत और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 450 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्साएनएमडीसी की परियोजनाओं में व्यावहारिक उद्योग अनुभव के साथ मिलेगा 9 हजार मासिक स्टाइपेंड प्रविष्टि तिथि: 23 MAY 2026 6:20PM by PIB Raipur माई भारत और जिला प्रशासन, दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला स्तरीय प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम पंजीयन शिविर का शानदार और सफल आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर स्थानीय और संभाग के युवाओं को सीधे औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने और उन्हें उत्कृष्ट रोजगारपरक व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और…
प्रविष्टि तिथि: 23 MAY 2026 6:32PM by PIB Raipur आकाशवाणी की गौरवशाली 90 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में आकाशवाणी रायपुर द्वारा उपशास्त्रीय एवं सुगम संगीत समारोह “स्वरोत्सव” का आयोजन किया गया। स्थानीय विनायरा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा देर तक सभागार तालियों की गूंज से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध कलाकार श्वेता शिवाले एवं उर्मी दुबे की युगल प्रस्तुति से हुई। दोनों कलाकारों ने दादरा, मिर्जापुरी कजरी, सावनी नगमा तथा विभिन्न गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर…
रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, रायपुर में 257 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके की मौजूदगी में रायपुर में 257 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न केंद्रीय विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 257 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रायपुर में यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल…
Raipur chhattisgarh VISHESH / सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। कंपनियों ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में ईंधन की मांग में तेजी से वृद्धि के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी हुई है और 24×7 ऑपरेशन एवं लॉजिस्टिक्स समन्वय के जरिए लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। तेल विपणन कंपनियों के अनुसार, हाल के दिनों में कृषि गतिविधियों और फसल कटाई के चलते डीजल की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

