Author: Manpreet Singh

’छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को तकनीक से जोड़ने की पहल, ग्राम स्तर पर तैयार हो रहा वास्तविक भू-जल डाटा’ रायपुर, 23 मई 2026 छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण एवं भू-जल प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल के तहत अब गांव-गांव में डिजिटल माध्यम से भू-जल स्तर की निगरानी की जा रही है। भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार बलरामपुर जिले में जलदूत ऐप के माध्यम से भू-जल स्तर मापन एवं डाटा अपलोड करने हेतु व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी जनपद…

Read More

दूरस्थ अंचलों में शिविरों के माध्यम से मिल रहा योजनाओं का लाभ रायपुर , 23 मई 2026 शासन की मंशानुरूप “सबसे दूर, सबसे पहले” की थीम पर प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान के तहत लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।इसी क्रम में बलरामपुर जिला के विकासखंड कुसमी के नीलकंठपुर, रामचंद्रपुर के त्रिशुली तथा राजपुर के लाऊ में शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल…

Read More

ग्रीन ऑफिस की दिशा में बड़ा कदम, ईंधन की बचत और पारदर्शिता बढ़ाने पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप का जोर रायपुर, 23 मई 2026 छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने कार्यालय के सभी दैनिक प्रशासनिक कार्यों, फाइलों के संचालन और पत्राचार को पूरी तरह ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया है। शत-प्रतिशत डिजिटल कार्यप्रणाली वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बताया कि अब तक विभिन्न विभागों से अनुमोदन…

Read More

जनसमस्या निवारण शिविर बना आम लोगों के लिए सुविधा और समाधान का प्रभावी माध्यम रायपुर, 23 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव और पंचायत स्तर तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकुटरापारा निवासी श्री संतोष को गांव में आयोजित…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली नई जिंदगी, अब कच्चे नहीं पक्के मकान में रह रहा परिवार रायपुर, 23 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों के पक्के आवास का सपना अब साकार हो रहा है।सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पूहपुटरा निवासी श्री मानसाय को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिला है। सुशासन तिहार के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नए आवास की चाबी और पूर्णता प्रमाण…

Read More

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर 24 घंटे के भीतर बदला गया ट्रांसफार्मर रायपुर, 23 मई 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की संवेदनशील कार्यशैली और जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण का सकारात्मक असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।रायगढ़ जिले के ग्राम चपले के बयांग चौक में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल सहित दैनिक कार्यों में गंभीर…

Read More

40 किसानों को मिला ’वनाधिकार पत्र, स्वास्थ्य जांच से लेकर आवास योजना तक मिली कई सौगातें रायपुर, 23 मई 2026 बीजापुर जिले के सुदूर उसूर विकासखंड स्थित हीरापुर में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और समाधान का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया। शिविर में हीरापुर सहित फुतकेल, बासागुड़ा, गगनपल्ली, मल्लेपल्ली, लिंगागिरी, कोरसागुड़ा, चिपुरभट्टी, चिन्नागेल्लूर और पुसबाका पंचायतों से हजारों ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वर्षों से कब्जे वाली भूमि पर मालिकाना हक प्रदान करते हुए 40 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित किए गए। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के…

Read More

जल जीवन मिशन 2.0 में पेयजल योजनाओं को पूर्ण करने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बनाया रोडमैप उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप समय-सीमा में योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश तय होगी जवाबदेही, लापरवाही एवं लेट-लतीफी पर कार्रवाई होगी रायपुर, 23 मई 2026 उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों तथा मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों, नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों की…

Read More

निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी, संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश रायपुर, 23 मार्च 2026 लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन पोड़ी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य मार्ग के साथ बायपास मार्ग का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सचिव श्री बंसल ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की…

Read More

राज्य में 3.94 करोड़ लीटर पेट्रोल व 8.09 करोड़ लीटर डीजल का स्टॉक नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति जारी रायपुर, 23 मई 2026 छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को घबराकर अतिरिक्त खरीदी या संग्रहण करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसानों और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्तमान समय में 3 करोड़ 94 लाख 7 हजार 700 लीटर पेट्रोल तथा 8 करोड़ 8 लाख 83…

Read More