Author: Manpreet Singh

राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने बनेगी व्यापक रणनीति अधोसंरचना विकास के साथ पर्यटकों को रॉयल एक्सपीरियंस और होम-स्टे का मिलेगा लाभ स्थानीय युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़कर रोजगार के नए अवसर बनाने पर बल रायपुर, 26 मई 2026 छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति और वैश्विक पहचान देने की दिशा में पर्यटन विभाग के नवनियुक्त सचिव श्री एस. भारतीदासन ने मंगलवार को मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) के मंथन हॉल में विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी…

Read More

शासन की संवेदनशील पहल से दिव्यांग हितग्राही के जीवन में लौटी आत्मनिर्भरता की उम्मीद रायपुर, 26 मई 2026 सूरजपुर जिला के ग्राम नमना, विकासखंड प्रेमनगर निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री अमरसायकभी दूसरों के सहारे अपने दैनिक कार्यों के लिए संघर्ष करने वाले के जीवन में आज एक नई उम्मीद ने दस्तक दी। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा उन्हें बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई, जिसने न केवल उनकी आवाजाही को आसान बनाया, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की राह भी खोल दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने स्वयं श्री अमरसाय को ट्राईसाइकिल सौंपकर उन्हें…

Read More

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री दयाल दास बघेल अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश रायपुर, 26 मई 2026 सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत झांकी स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आज जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान एसडीएम नवागढ़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों…

Read More

विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण, विद्यार्थियों का भी किया गया सम्मान रायपुर, 26 मई 2026 सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत झांकी स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं कार्ड वितरित किए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मंत्री श्री बघेल ने हितग्राहियों को नवीन आवास की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर…

Read More

रायपुर, 26 मई 2026 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह निजी खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान इन दुकानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षकों की टीम ने जिले के सहकारी और निजी विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच में मेसर्स दिलीप ट्रेडर्स हरदी, साहू कृषि केन्द्र मल्दा-अ, मेसर्स धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, मेसर्स पुष्पराज केशरवानी भटगांव, मेसर्स आनंद ट्रेडर्स एवं कृषि केन्द्र सरसींवा तथा मेसर्स…

Read More

रायपुर, दिनांक 25 मई 2026 भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा अंतरराष्ट्रीय IDEA के सहयोग से भारत की 2026 चेयरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत “जोखिम प्रबंधन और निर्वाचन लचीलापन विषय पर 5-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली में 25 से 29 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने किया। उद्घाटन सत्र के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन प्रक्रियाओं में जोखिम…

Read More

रायपुर, 26 मई 2026 बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग की टीम ने 18.72 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की है। भाटापारा और पलारी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आबकारी टीम ने वृत्त भाटापारा क्षेत्र के थाना हथबंद अंतर्गत ग्राम लावर निवासी घुरऊराम पारधी के कब्जे से 36 पाव यानी 6.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया। ग्राम बिलाईडबरी निवासी गोपाल रात्रे के कब्जे से 38 पाव यानी 6.84 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद की गई। दोनों आरोपियों से कुल…

Read More

रायपुर, 26 मई 2026 राजिम और छुरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन गरियाबंद ने कार्रवाई करते हुए दो चैन माउंटेन मशीनें जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार, 24 मई को ग्राम पितईबंद में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर जांच के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन को मौके से पकड़ा गया। मशीन को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत पितईबंद के सरपंच की अभिरक्षा में सौंपा गया है। वहीं 25 मई को ग्राम नागझर में कार्रवाई करते हुए एक अन्य चौन माउंटेन मशीन जब्त कर थाना फिंगेश्वर में रखा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध…

Read More

फुटकर व्यापारियों को मिला स्थायी व्यवसाय का ठिकाना, सुरक्षित हुआ रोजगार कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और धूल-रहित बनाने के लिए योजनाबद्ध विकास कार्य जारी रायपुर, 26 मई 2026 कवर्धा शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर के हृदय स्थल में नवनिर्मित “मित्र मिलन चौपाटी” का लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक चौपाटी के प्रारंभ होने से नागरिकों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। यह स्थल खानपान के साथ-साथ परिवारों और मित्रों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए एक प्रमुख आकर्षक केंद्र बनेगा। चौपाटी परिसर में रंग-रोगन, आधुनिक सजावट,…

Read More

रायपुर. 26 मई 2026 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता

Read More