

रायपुर, 26 मई 2026
राजिम और छुरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन गरियाबंद ने कार्रवाई करते हुए दो चैन माउंटेन मशीनें जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार, 24 मई को ग्राम पितईबंद में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर जांच के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन को मौके से पकड़ा गया। मशीन को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत पितईबंद के सरपंच की अभिरक्षा में सौंपा गया है। वहीं 25 मई को ग्राम नागझर में कार्रवाई करते हुए एक अन्य चौन माउंटेन मशीन जब्त कर थाना फिंगेश्वर में रखा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।








