Author: Manpreet Singh

नौ दिन की साधना, आत्मबल और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प श्रीमती सावित्री ठाकुर लेखिका महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री हैं भारतीय संस्कृति में शारदीय नवरात्रि शक्ति, श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन पर्व है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें जीवन में साहस, संयम, धैर्य, करुणा और आत्मविश्वास अपनाने की प्रेरणा देती है। ये नौ दिन केवल पूजा-अर्चना का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर की शक्ति को पहचानने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लेने का समय भी हैं।नवरात्रि का प्रत्येक दिन एक विशेष संदेश लेकर आता है। माँ…

Read More

57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया मान्यता प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 है। महोत्सव को कवर करने की योजना बना रहे मीडिया पेशेवरों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले पत्र सूचना कार्यालय के आधिकारिक मान्यता पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा कर लें। यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2026 तक पणजी, गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत और दुनिया भर के फिल्म निर्माता, सिनेमा पेशेवर और फिल्म प्रेमी एक साथ आएंगे। मीडियाकर्मी आधिकारिक मान्यता पोर्टल के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण करा सकते…

Read More

मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की 16 टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग Raipur chhattisgarh VISHESH / एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने हॉकी मैदान पर गोल कर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास उपस्थित रहे। अपने…

Read More

बुनकरों/कारीगरों एवं महिला स्व सहायता समूहों को मिलेगा अधिक रोजगार का साधन माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप एवं माननीय श्री गजेन्द्र यादव ग्रामोद्योग मंत्री के निर्देशानुसार ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह संचालक सह प्रबंध संचालक श्री राजेष सिंह राणा, आई.ए.एस. के द्वारा विभागीय बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथकरघा /खादी/कोसा वस्त्र धारण किये जाने के संबंध में दिनांक 12.10.2026 को निर्देश जारी किया गया है। माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘‘वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत’’ के आह्वान के तहत स्थानीय स्तर पर निर्मित हाथकरघा और खादी वस्त्रों की बिक्री को बढ़ावा देने हेतु ग्रामोद्योग विभाग के अधीन हाथकरघा, रेशम,…

Read More

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अभिभावकों की चिंता कम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित यह योजना पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता और आवश्यक विवाह सामग्री उपलब्ध कराती है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई ऐसी ही एक कहानी सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत केशवनगर की श्रीमती विनीता सिंह की है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके माता-पिता विवाह की व्यवस्था को लेकर चिंतित…

Read More

सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और प्रयासों से सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड में सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुआ है। राज्य शासन ने तेलगांव मुख्य मार्ग से बरपारा होते हुए बुंदिया चौक तक 5.50 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण के लिए 543.67 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि लगभग 5 करोड़ 43 लाख 67 हजार रूपये है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल है। लोक निर्माण…

Read More

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति जताया आभार ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुशासन सरकार की प्राथमिकता—मंत्री श्रीमती राजवाड़े Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) 108 एंबुलेंस की सुविधा मिली है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।…

Read More

सक्षम योजना से मिला 40 हजार रूपये का संबल, अब परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में कर रहीं सहयोग Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्वरोजगार महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रहा है। सूरजपुर जिले के ग्राम केशवनगर की श्रीमती सोन कुमारी प्रजापति ने छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना से मिली सहायता से मिट्टी के बर्तनों का कारोबार शुरू किया। आज उनकी मेहनत से चल रही यह दुकान परिवार की जरूरतें पूरी करने और बच्चों की पढ़ाई में सहारा बन रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग…

Read More

गारंटी अवधि में शामिल सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 सूरजपुर जिला के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कड़ा रुख अपनाया है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की बदहाली से आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने कलेक्टर, सूरजपुर को पत्र लिखकर संबंधित सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश…

Read More

समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 मुख्य सचिव श्री विकासशील ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ’सीएम हेल्पलाइन की…

Read More