Author: Manpreet Singh

पुनर्जीवित हुआ कछार नाला, 176 एकड़ क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता मनरेगा के जल संरक्षण कार्यों से 84 किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ रायपुर, 18 जून 2026 छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी ‘मोर गांव मोर पानी महाअभियान’ के तहत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड स्थित ग्राम खाला में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए किए गए कार्य ग्रामीणों एवं किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से वर्षों से उपेक्षित कछार नाला को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण की स्थायी संरचनाएं विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएंरायपुर, 18 जून 2026 जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छिछली स्थित प्रसिद्ध खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने खुड़िया रानी सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर…

Read More

अधिकारियों को फील्ड में जाकर गुणवत्ता और निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्णता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर, 18 जून 2026 लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विभाग के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और भवनों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा फील्ड में जाकर कार्य…

Read More

’जी.एन.एम. छात्राओं और डॉक्टरों ने संभाली कमान’ रायपुर, 18 जून 2026 उच्च रक्तचाप, जिसे अमूमन लोग एक आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वास्तव में वह एक ‘साइलेंट किलर’ (खामोश हत्यारा) है। इसी खामोश खतरे के खिलाफ छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले नारायणपुर में स्वास्थ्य विभाग ने एक महीने तक व्यापक जंग छेड़ी। विश्व हाइपरटेंशन दिवस के मौके पर शुरू हुए एक माह लंबे ‘हाइपरटेंशन माह’ का समापन जिला अस्पताल में बड़े ही अनूठे और प्रभावी ढंग से किया गया, जिसने न सिर्फ मरीजों बल्कि पूरे जिले को सेहतमंद रहने का एक नया मंत्र दिया है। जागरूकता की गूंज:…

Read More

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर जिला मुख्यालय में सजेगा विशेष मंच, तैयारियां तेज रायपुर, 18 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आगामी 21 जून 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में एक भव्य और सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का यह विशेष आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग” की प्रेरणादायी थीम पर आधारित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहाँ सैकड़ों नागरिक एक साथ योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करेंगे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री…

Read More

कम लागत, बेहतर पोषण और अधिक उत्पादन से आधुनिक खेती को मिल रही नई दिशा रायपुर, 18 जून 2026 कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचार आधारित उर्वरकों के उपयोग से किसानों को खेती अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिल रही है। नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे उन्नत उर्वरक किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कम मात्रा में अधिक प्रभावी परिणाम देने वाले ये उर्वरक फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेती की लागत कम करने और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में…

Read More

रायपुर, 18 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के लोकभवन आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी श्री बिड़ला का स्वागत किया।

Read More

रायपुर, 18 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। लोक भवन में उपस्थित लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना एवं लोक भवन के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि दी।

Read More

रायपुर, 18 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक मंगलवार, 23 जून को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी

Read More

रायपुर, 18 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार योग को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मकता का भी संचार करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता एवं योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों…

Read More