- रायपुर : बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
- रायपुर : छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
- रायपुर : स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे दीपावली मिलन समारोह चेम्बर भवन में
- एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Author: Manpreet Singh
जल जीवन मिशन ने बदली ग्राम पंडरी की तकदीर, हर घर पहुंचा नल से जल रायपुर, 18 जून 2026 छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण अंचलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड का ग्राम पंडरी एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है। मिशन के 7 वर्ष पूरे होने के साथ ही इस आदिवासी बाहुल्य गांव के हर घर में नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रामीणों को वर्षों पुरानी…
विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ परामर्श की व्यवस्था रायपुर, 18 जून 2026 नीट यूजी 2026 परीक्षा परिणाम एवं प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर ने अभ्यर्थियों के लिए 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ की है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सिम्स के मनोरोग विभाग के माध्यम से यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को समय पर मनोवैज्ञानिक परामर्श और भावनात्मक सहयोग मिल सके। सिम्स अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मोबाइल नंबर 9425502353 को 18 जून 2026 से…
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन गौरेला में शामिल हुए उद्योग मंत्री रायपुर, 18 जून 2026 प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मंगली बाजार, गौरेला स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित प्रबुद्धजन एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और…
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिली नई राह, स्वरोजगार से सम्मानजनक आय कमा रहीं किशोरी रायपुर, 18 जून 2026 बीजापुर जिले के ग्राम गंगालूर की निवासी किशोरी लकड़ा ने मेहनत, लगन और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत मिले प्रशिक्षण ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया और उन्हें स्वरोजगार का सफल अवसर प्रदान किया। प्रशिक्षण में मिली आधुनिक फैशन डिजाइनिंग तथा ग्राहकों की पसंद के अनुरूप परिधान तैयार करने की बारीकियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी किशोरी लकड़ा को एनआरएलएम के माध्यम…
बलौदाबाजार में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का समापन; मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन रक्षा निर्यात, इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को तस्वीरों के जरिए सराहा रायपुर,18 जून 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने इसका आत्मीय अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं और देश की प्रगति को दर्शाती…
नैनो उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर, किसान राममनोहर सोनी को मिल रहा अधिक उत्पादन और बेहतर लाभ रायपुर, 18 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहन मिलने से किसानों को नई दिशा और मजबूती मिल रही है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में दिखाई देने लगे हैं। कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा के प्रगतिशील कृषक श्री राममनोहर सोनी इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरे हैं, जिन्होंने नैनो उर्वरकों के सफल उपयोग से अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाया…
मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास के दौरान कृषि प्रदर्शनी एवं किसान सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित विशाल आम, विशाल कटहल और जैविक खेती उत्कृष्ट किसान श्रेणी में होगी प्रतियोगिता रायपुर, 18 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जशपुर प्रवास के दौरान आयोजित होने वाली कृषि प्रदर्शनी एवं किसान सम्मान समारोह में जिले के प्रगतिशील और नवाचारी किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। उप संचालक कृषि द्वारा जारी…
दुर्लभ पांडुलिपियां सहेजने की दिशा में महासमुंद जिला अव्वल रायपुर, 18 जून 2026 दुर्लभ पांडुलिपियों को सहेजने की दिशा में डिजिटलीकरण (Digitization) और वैज्ञानिक संरक्षण सबसे प्रभावी कदम हैं। भारत सरकार और राज्य के संस्कृति विभाग ‘ज्ञान भारतम्’ (ज्ञान भारत) जैसे अभियानों के तहत ताड़पत्रों और भोजपत्रों पर लिखे सैकड़ों वर्ष पुराने ग्रंथों को सहेजने का कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल हुई है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राज्य में चले तीन महीने के सघन सर्वेक्षण…
बलौदाबाजार में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर शुरू, पहले ही दिन उमड़े हितग्राही ’विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यक्रम के तहत 20 जून तक प्रदेशभर में लगेंगे शिविर कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया शुभारंभ, हितग्राहियों को मौके पर ही बांटे गए चेक रायपुर,18 जून 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रदेश में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाज़ार के नगर भवन…
कार्यस्थल पर जाकर बायपास, अंडरपास और पुल का काम भी देखा, अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की रायपुर, 18 जून 2026 लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यस्थलों पर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को प्रगतिरत सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। सरगुजा के कलेक्टर श्री अजीत वसंत और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

