Author: Manpreet Singh

20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे आवेदन, निर्धारित अवधि तक वैध पासपोर्ट अनिवार्य -मिर्ज़ा एजाज़ बेग रायपुर, 06 जुलाई 2026 हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने मुखर्जी बड़ा, बैरन बाजार स्थित अपने कार्यालय में निःशुल्क ई-हज सुविधा केंद्र प्रारंभ किया है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज बताया कि इस केंद्र के माध्यम से हज 2027 के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क भरे जा रहे हैं। …

Read More

रायपुर, 06 जुलाई 2026 बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों के संपर्क में आने से हर वर्ष कई हादसे होते हैं, जिनमें कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। इन दुर्घटनाओं से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने आम नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए…

Read More

रायपुर, 06 जुलाई 2026 प्रदेश में जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के जनदर्शन कार्यक्रम में 80 प्रतिशत दिव्यांगता से जूझ रहे प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बगडा कोटेया निवासी परशुराम तिवारी को जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकल उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है। प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनदर्शन में आज कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी दौरान श्री परशुराम तिवारी ने आवागमन में…

Read More

15 जुलाई से जशपुर में शुरू होगा नक्शा नवीनीकरण अभियान 214 राजस्व ग्रामों की 710 जर्जर नक्शा शीटों का होगा नवीनीकरण, 766 ग्रामों की 2456 शीटों का परीक्षण भूमि अभिलेख होंगे अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन, राजस्व सेवाओं में आएगी तेजी रायपुर, 6 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और जनहितैषी बनाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में 15 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक व्यापक नक्शा नवीनीकरण अभियान संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने वर्ष 2026-27 के लिए नक्शा नवीनीकरण…

Read More

रायपुर : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह ढैंचा की खेती से बढ़ रही मिट्टी की उर्वरता, घट रही रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कृषि विभाग किसानों को टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कर रहा प्रोत्साहित रायपुर, 06 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को हरी खाद के उपयोग हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी पहल का सकारात्मक परिणाम सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशगंवा में देखने को मिला है, जहां प्रगतिशील…

Read More

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, स्थानीय रोजगार, पर्यटन सुविधाओं और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर रहेगा विशेष फोकस रायपुर, 6 जुलाई 2026 बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए पर्यटन विकास की व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के सुनियोजित विकास, पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के…

Read More

चार नॉमिनी को सौंपी गई बीमा राशि रायपुर, 06 जुलाई 2026 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़े परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कठिन समय में आर्थिक सहारा बन रही है। सोमवार को जिला पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने योजना के तहत चार मृतक हितग्राहियों के नामांकित परिजनों को बीमित राशि के चेक प्रदान किए। बीमा राशि कांकेर विकासखंड के ग्राम मनकेशरी निवासी भूपेश देवांगन और पवन पटेल तथा ग्राम बारदेवरी निवासी रामेश्वरी पटेल और तेजसिंह दनेलिया के निधन के बाद उनके नॉमिनी को प्रदान की गई। बिहान मिशन के पीआरपी और एफएलसीआरपी…

Read More

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर रायपुर, 06 जुलाई 2026 मानसून की शुरुआत के साथ दुर्ग जिले में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान 2.0 के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में दिखाई देने लगे हैं। अभियान के तहत निर्मित आजीविका डबरियां, नवा तरिया, चेक डैम, परकोलेशन पॉण्ड और अन्य जल संरक्षण संरचनाएं तेजी से पानी से लबालब भर रही हैं। इससे न केवल भू-जल स्तर में सुधार होगा, बल्कि किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण परिवारों को सिंचाई, मत्स्य पालन, बागवानी तथा अन्य आजीविका गतिविधियों के लिए वर्षभर पानी उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह…

Read More

सुकमा के पुनर्वासित युवा लिख रहे नई जिंदगी की कहानी ड्राइविंग प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम प्रशासन बना बदलाव का सारथी रायपुर, 6 जुलाई 2026 कभी हिंसा और भय के साये में जिंदगी बिताने वाले सुकमा के पुनर्वासित युवाओं की जिंदगी अब नई दिशा पकड़ रही है। हाथों में बंदूक की जगह अब वाहन की स्टेयरिंग है और आंखों में बेहतर भविष्य के सपने। जिला प्रशासन और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की पहल से 31 पुनर्वासित युवा एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) ऑनर ड्राइवर प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। 13 जून से…

Read More

रायपुर, 06 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के संकल्प के अनुरूप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मैहर जिले के निवासी महेंद्र बसोर ने अपनी पुत्री तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी। तान्या का जन्म 220 बिस्तर सिविल अस्पताल, मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) में हुआ था। जन्म दूसरे राज्य में होने के कारण…

Read More